उज्जैन में चोरी: दूध तलाई क्षेत्र में कई दुकानों के ताले टूटे, 8 दिन में दूसरी बड़ी वारदात

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

उज्जैन में चोरी: दूध तलाई क्षेत्र में कई दुकानों के ताले टूटे, 8 दिन में दूसरी बड़ी वारदात

उज्जैन। Ujjain Theft News 2026 - शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती रात दूध तलाई क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट और अनाज कारोबार से जुड़ी कई दुकानों को निशाना बनाया। घटना देवास गेट थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अशोक रोडवेज, जयपुर गोल्डन और खंडेलवाल नाम से संचालित अनाज की दुकान के ताले चटकाकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने गल्ले में रखी नगदी और चिल्लर तक समेट ली। वहीं अशोक रोडवेज से कॉपर वायर का एक बंडल भी चोरी कर लिया गया।

पहाड़ काटकर गांव तक पहुंचाया पानी, महिला सरपंच की पहल बनी मिसाल - Khabar Digital

व्यापारियों का कहना है कि आठ दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी चोरी की वारदात है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। दूध तलाई रेलवे स्टेशन और थाना क्षेत्र के नजदीक होने के बावजूद लगातार चोरी की घटनाएं पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर रही हैं।

इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मेडिकल शॉप और सतीगेट स्थित एक नमकीन व्यापारी की दुकान में भी चोरी की घटना सामने आ चुकी है।

लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारी आयुष खंडेलवाल ने बताया कि रात में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मुरैना: तहसील में RI राकेश जैन 1500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

उज्जैन में चोरी: दूध तलाई क्षेत्र में कई दुकानों के ताले टूटे, 8 दिन में दूसरी बड़ी वारदात | Khabar Digital | Khabar Digital