Exclusive Story: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दिखाई उज्जैन की तस्वीर… सड़क छोड़ खेत में उतर गया पुल!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Exclusive Story: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दिखाई उज्जैन की तस्वीर… सड़क छोड़ खेत में उतर गया पुल!

उज्जैन/खबर डिजिटल/ सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में निर्माणाधीन एक पुल के अलाइनमेंट को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इंदौर की ओर से आने वाले वाहनों को मेला क्षेत्र तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए जा रहे इस पुल का एक हिस्सा प्रस्तावित सड़क से सीधे जुड़ने के बजाय खेतों की दिशा में उतरता दिखाई दे रहा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के अनुसार, पुल और सामने मौजूद सड़क के अलाइनमेंट में करीब 30 डिग्री का अंतर है। ऐसे में अब पुल को सड़क से जोड़ने के लिए अतिरिक्त जमीन अधिग्रहित कर सड़क की दिशा में बदलाव करने की तैयारी की जा रही है।

अतिरिक्त जमीन लेने का किसानों ने किया विरोध
अलाइनमेंट की इस समस्या को दूर करने के लिए सड़क का नया मार्ग तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए आसपास के किसानों की जमीन की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, स्थानीय किसान अतिरिक्त जमीन लिए जाने का विरोध कर रहे हैं। मामला सामने आने के बाद परियोजना की प्रारंभिक योजना और इंजीनियरिंग प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुल और सड़क के अलाइनमेंट का सही आकलन पहले ही कर लिया जाता, तो बाद में सड़क की दिशा बदलने और अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता जैसी स्थिति से बचा जा सकता था।

Datia News: दतिया कलेक्टर से की तहसीलदार ने बहस… तबादले के बाद की शायराना सोशल मीडिया पोस्ट

करीब 65 करोड़ रुपये की है परियोजना
बताया जा रहा है कि इस परियोजना में पुल निर्माण की अनुमानित लागत करीब 16.7 करोड़ रुपये है, जबकि सड़क निर्माण सहित पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 64.99 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सिंहस्थ 2028 जैसे बड़े आयोजन की तैयारियों के बीच निर्माण कार्य के अलाइनमेंट में सामने आई इस विसंगति ने परियोजना की योजना, डिजाइन और तकनीकी निगरानी को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस तकनीकी समस्या का समाधान किस तरह करते हैं और किसानों के विरोध के बीच सड़क को पुल से जोड़ने के लिए क्या रास्ता निकाला जाता है।

MP Cabinet Expansion: मोहन मंत्रिमंडल में जल्द दिखेंगे नए चेहरे… बदलेगा सरकार का रंग-रुप

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Exclusive Story: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दिखाई उज्जैन की तस्वीर… सड़क छोड़ खेत में उतर गया पुल! | Khabar Digital | Khabar Digital