Breaking News: शाही मस्जिद के पास पथराव करने वाले 9 आरोपियों को भेजा जेल... एक रस्सी पर बंधे थे आरोपी!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Breaking News: शाही मस्जिद के पास पथराव करने वाले 9 आरोपियों को भेजा जेल... एक रस्सी पर बंधे थे आरोपी!

उज्जैन/खबर डिजिटल/ शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस पर हुए पथराव और उपद्रव के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में अब तक 20 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बुधवार को इनमें से 9 आरोपियों को उज्जैन जिला न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस सभी आरोपियों को एक रस्से से बांधकर कोर्ट लेकर पहुंची।

मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेशी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पहले खाराकुंआ थाने से जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच सभी को जिला न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में ईशान, तैयब मंसूरी, सलमान, कासिम, शेख आसिफ, साहिल, साबिर शेख, अल्पेश और समीर शामिल हैं। न्यायालय में सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए गए।

Breaking News: इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध के दाम में बढ़ोतरी… 68 रुपये प्रति लीटर होगी कीमत

8 FIR में 30 से ज्यादा नामजद आरोपी
पुलिस के अनुसार, पथराव और उपद्रव से जुड़े मामले में अब तक 8 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इन प्रकरणों में 30 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही एफआईआर में नामजद और घटना में कथित रूप से शामिल अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

प्रशासन की निगरानी में मस्जिद का हिस्सा हटाने की कार्रवाई
उधर, शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से जारी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मस्जिद कमेटी से जुड़े लोग स्वयं इस हिस्से को हटाने की प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का फोकस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने पर है।

Exclusive News: MP में पूर्व IAS अफसर की गला रेतकर हत्या… हत्या में सामने आए कई पहलू!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी