शाही मस्जिद पर कल फिर चलेगा काम, स्वेच्छा से हटाया जा रहा प्रभावित हिस्सा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

शाही मस्जिद पर कल फिर चलेगा काम, स्वेच्छा से हटाया जा रहा प्रभावित हिस्सा

उज्जैन : सड़क चौड़ीकरण के तहत उज्जैन की शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। मस्जिद कमेटी के सदस्य फहीम सिकंदर ने बताया कि शहर काजी और कमेटी के पदाधिकारियों की प्रशासन से बातचीत के बाद शांतिपूर्वक काम शुरू करने पर सहमति बनी।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज सड़क चौड़ीकरण का सम्मान करता है और प्रभावित हिस्से को स्वेच्छा से हटाने में सहयोग कर रहा है। मस्जिद कमेटी की कोशिश थी कि धार्मिक स्थल को यथासंभव सुरक्षित रखा जाए, लेकिन आपसी सहमति नहीं बनने के बाद चौड़ीकरण की जद में आ रहे हिस्से को हटाने का निर्णय लिया गया।

फहीम सिकंदर के मुताबिक, शुरुआत में प्रशासन की ओर से कोई जेसीबी या पोकलेन नहीं लाई गई और समाज के लोगों ने स्वयं मस्जिद की दीवार का प्रभावित हिस्सा हटाना शुरू किया। मस्जिद का कितना हिस्सा हटेगा, इसे लेकर अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है। करीब तीन से आठ फीट हिस्से को लेकर चर्चा चल रही है।

रात में निर्णय की जानकारी सभी लोगों तक नहीं पहुंच पाने के कारण कुछ देर माहौल गर्म रहा और पथराव की स्थिति भी बनी। हालांकि, वरिष्ठ लोगों की बातचीत और स्वैच्छिक रूप से काम किए जाने की जानकारी मिलने के बाद स्थिति शांत हो गई।

उन्होंने बताया कि काम पूरा होने में सात-आठ दिन लग सकते हैं। आवश्यकता के अनुसार मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल भी सुबह से काम शुरू होगा और पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी