पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ… उज्जैन में भव्य स्वागत

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ… उज्जैन में भव्य स्वागत

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ ​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का औपचारिक रूप से शुभारंभ कर दिया है। यह सेवा धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों के बीच हवाई कनेक्टिविटी प्रदान कर रही है, जिससे महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर जैसे ज्योतिर्लिंगों के दर्शन मिनटों में संभव हो सकेंगे, इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहद लाभ होगा, क्योंकि कई बार इंदौर-खंडवा मार्ग पर चल रहे विकास कार्यों के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था।

पर्यटकों का किया भव्य स्वागत
पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा के तहत हेलीकॉप्टर से उज्जैन आगमन पर पर्यटकों का भव्य स्वागत किया गया। सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, संजय अग्रवाल और अन्य जनप्रतिधियों ने पर्यटकों को ढोल बजाकर और पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी।

https://khabardigital.com/bihar/nitish-cabinet-family-politics-controversy-bihar-deepak-prakash-shreyashi-singh/

पर्यटन के नए युग की शुरुआत
​पर्यटन के इस नए युग की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए, हेलीकॉप्टर के उज्जैन पहुंचने पर साधु-संतों को 'जॉय राइड' (Joy Ride) प्रदान की जा रही है। यह पहल मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकेत है, जिससे राज्य विश्वस्तरीय हेली टूरिज्म हब के रूप में स्थापित हो सकेगा। यह सेवा पर्यटकों के समय की बचत करेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ… उज्जैन में भव्य स्वागत | Khabar Digital | Khabar Digital