राजा विक्रमादित्य के समय से जारी है परंपरा, जानें क्यों उज्जैन की सड़कों पर आज बहती है मदिरा की धार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

राजा विक्रमादित्य के समय से जारी है परंपरा, जानें क्यों उज्जैन की सड़कों पर आज बहती है मदिरा की धार

कमलेश जाटवा/ खबर डिजिटल/उज्जैन/ जिले में चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी पर आज आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। राजा विक्रमादित्य के काल से चली आ रही नगर पूजा की प्राचीन परंपरा का निर्वाह करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और जिला प्रशासन ने नगर की सुख-समृद्धि के लिए देवी को मदिरा का भोग लगाया।

​चौबीस खंबा माता मंदिर से हुई शुरुआत

​सुबह 8 बजे ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच प्रसिद्ध चौबीस खंबा माता मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ। यहां अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज (निरंजनी अखाड़ा) ने देवी महालया और महामाया का पूजन कर मदिरा अर्पित की। ऐतिहासिक मान्यता है कि प्राचीन काल में राजा विक्रमादित्य स्वयं यह पूजा करते थे। वर्तमान में चैत्र नवरात्रि में यह दायित्व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और अश्विन नवरात्रि में जिला कलेक्टर निभाते हैं।

https://khabardigital.com/uttar-pradesh/up-ghazipur-1784-couples-waiting-for-marriage-samuhik-vivah-yojana/

​मदिरा की अखंड धार और 19 किमी की यात्रा

​महापूजा के बाद तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला और श्रद्धालु नगर भ्रमण पर निकले। यात्रा की सबसे खास बात मदिरा की धार है। एक विशेष घड़े (कलश) में छेद कर मदिरा भरी जाती है, जिससे पूरी यात्रा के दौरान सड़क मार्ग पर मदिरा की अखंड धार बहती रहती है। लगभग 19 किलोमीटर लंबी यह यात्रा शहर के विभिन्न देवी मंदिरों से होकर गुजरती है, जहां माता को मदिरा का भोग लगाया जाता है।

​महाकालेश्वर मंदिर पर शिखर ध्वज के साथ समापन

​इस पैदल यात्रा में अखाड़ा परिषद के साधु-संत, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मार्ग में कई भक्तों ने इस मदिरा को प्रसाद के रूप में ग्रहण भी किया। शाम को यह यात्रा ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचती है, जहां शिखर पर ध्वज चढ़ाकर सुख-शांति और खुशहाली की कामना के साथ पूजा का समापन होता है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/kanya-pujan-minister-shivaraj-singh-in-bhopal/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

राजा विक्रमादित्य के समय से जारी है परंपरा, जानें क्यों उज्जैन की सड़कों पर आज बहती है मदिरा की धार | Khabar Digital | Khabar Digital