उज्जैन। Bus Strike Madhya Pradesh - MP में मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा शुरू होने से पहले ही निजी बस संचालकों का विरोध खुलकर सामने आ गया है। प्राइम रूट बस ऑनर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि 1 मार्च तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 2 मार्च से उज्जैन सहित पूरे मध्यप्रदेश में बसों का संचालन अनिश्चितकालीन रूप से बंद कर दिया जाएगा।
एसोसिएशन ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जटिया ने बताया कि बस संचालन बंद होने की स्थिति में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। होली सहित अन्य त्योहारों के मद्देनज़र बड़ी संख्या में लोग सड़क मार्ग से यात्रा की तैयारी में हैं, ऐसे में हड़ताल का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।
मुरैना: तहसील में RI राकेश जैन 1500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए - Khabar Digital
निजी बस संचालकों की मुख्य आपत्तियां
बस संचालकों का कहना है कि सरकार की योजना के तहत निजी परमिट निरस्त कर कंपनियों के नाम से बस संचालन की व्यवस्था बनाई जा रही है। इससे छोटे और मध्यम निजी ऑपरेटरों का अस्तित्व समाप्त हो सकता है। साथ ही हजारों लोगों के रोजगार पर असर पड़ेगा और यात्रियों पर किराया बढ़ने का अतिरिक्त बोझ भी पड़ सकता है।
3,000 बसें उज्जैन संभाग में, 28,500 बसें प्रदेशभर में प्रभावित
एसोसिएशन ने कहा है कि यदि 1 मार्च तक समाधान नहीं हुआ, तो 2 मार्च से उज्जैन संभाग की लगभग 3,000 बसों सहित प्रदेशभर की करीब 28,500 बसों का संचालन बंद किया जाएगा।
मुरैना: थाने का घेराव करने पहुंची करणी सेना, लगाए मुर्दाबाद के नारे - Khabar Digital
ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें
- 24 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित मोटरयान अधिनियम 1988 से संबंधित प्रस्तावित संशोधन वापस लिया जाए।
- 29 जनवरी 2026 के राजपत्र में प्रकाशित टैक्स बढ़ोतरी संबंधी संशोधन तत्काल निरस्त किए जाएं।
- वर्तमान में मोटरयान अधिनियम 1988 एवं नियम 1994 के तहत संचालित निजी बस व्यवस्था को यथावत रखा जाए।
- बस संचालकों का कहना है कि पूर्व में भी उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया था, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। अब संयुक्त रूप से हड़ताल का निर्णय लिया गया है।
- फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।







