Ujjain News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सौगात… आकाशवाणी उज्जैन से स्थानीय प्रसारण का लोकार्पण

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Ujjain News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सौगात… आकाशवाणी उज्जैन से स्थानीय प्रसारण का लोकार्पण

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज आकाशवाणी केंद्र उज्जैन से स्थानीय प्रसारण का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरूगन और आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन भी मौजूद रहे।

उज्जैन के लिए बड़ी सौगात
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से उज्जैन जैसे सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक नगर में आकाशवाणी केंद्र का स्थानीय प्रसारण शुरू होना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी आज़ादी से पहले से कला, संस्कृति, इतिहास और सभ्यता को संजोने का बड़ा माध्यम रहा है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नया प्रसारण केंद्र स्थानीय कलाकारों, प्रतिभाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरूगन और आकाशवाणी महानिदेशक का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

आकाशवाणी के महानिदेशक ने बताया
इस दौरान आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन ने बताया कि स्थानीय प्रसारण की शुरुआत आज से शुरू हो चुकीं है , जो प्रतिदिन लगभग 6 घंटे का होगा। अभी तक जो विविध भारती का रिले होता था, उसे कुछ कम किया जाएगा और उसकी जगह स्थानीय कार्यक्रमों का समय बढ़ाया जाएगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-narmada-unity-march-cm-mohan-yadav-welcomes-railly-indore/

मालवी में होंगे कार्यक्रम तैयार
उन्होंने बताया कि उज्जैन और आसपास के क्षेत्र के श्रोताओं की अपेक्षाएं पूरी करने के लिए स्थानीय बोली मालवी में कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। इससे स्थानीय कला, संस्कृति, परंपरा और धरोहर को सुरक्षित रखने और प्रसारित करने में मदद मिलेगी। जैन ने बताया कि आकाशवाणी वर्तमान में 23 भाषाओं और 182 स्थानीय बोलियों में प्रसारण करता है, और इस विविधता के कारण आकाशवाणी दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो नेटवर्क है। “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” हमारा आदर्श वाक्य है और आकाशवाणी उसी भावना के साथ कार्य करता है।

आज के लोकार्पण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और आकाशवाणी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Ujjain News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सौगात… आकाशवाणी उज्जैन से स्थानीय प्रसारण का लोकार्पण | Khabar Digital | Khabar Digital