यूजीसी रेगुलेशन 2026 वापस लेने की मांग, प्रेस क्लब अमेठी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

यूजीसी रेगुलेशन 2026 वापस लेने की मांग, प्रेस क्लब अमेठी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अमेठी/ खबर डिजिटल/ बीते दिनों लागू हुए यूजीसी रेगुलेशन 2026 को वापस लेने की मांग को लेकर प्रेस क्लब अमेठी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बुधवार को जिलाधिकारी संजय चौहान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित था।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने बताया कि इस नए कानून को देशभर में काला कानून माना जा रहा है और लोग इसकी वापसी के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि UGC Regulation 2026 उच्च शिक्षा में असमानता और भेदभाव को बढ़ावा देने वाला है। इस कानून के लागू होने से वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के छात्रों के बीच भेदभाव की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhadora-rail-roko-andolan-intercity-stop-demand/


मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालयों में पहले से समानता, समावेशन और भेदभाव मुक्त वातावरण था। ऐसे में यह कानून पूरी तरह से एक पक्षीय है और केवल कुछ वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाने वाला है। उन्होंने सरकार से तत्काल UGC Regulation 2026 को वापस लेने का आग्रह किया।

ज्ञापन सौंपने के मौके पर पत्रकार डॉ. आशीष त्रिपाठी, अजुग पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार तिवारी, आदित्य मिश्र, मोहम्मद तौफीक, विनोद सिंह, आदित्य शुक्ल, नौशाद अहमद, रणदीप सिंह 'मोनू' और चंद्रिका मौर्या सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/naurajabad-police-seizes-336-cough-syrup-arrests-four/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

यूजीसी रेगुलेशन 2026 वापस लेने की मांग, प्रेस क्लब अमेठी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | Khabar Digital | Khabar Digital