रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ त्योंथर में IAS संतोष वर्मा जैसे घिनौनी सोच वाले व्यक्ति के खिलाफ कमांडो अरुण गौतम ने खोला मोर्चा एवं प्रशासन को एक हफ्ते का समय देकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बता दें कि आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। विधानसभा त्यौथर तहसील में सर्वहारा समाज के लोगों ने पुतला दहन किया और राज्यपाल के नाम पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
IAS संतोष वर्मा के खिलाफ एफआईआर की मांग
एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की किए मांग। कार्रवाई न होने की स्थिति में कमांडो अरुण गौतम, ब्राह्मण समाज ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। साथ ही जल्द सस्पेंड करने की कार्रवाई की मांग की।
उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
त्योंथर में सर्व ब्राह्मण समाज ने भारी संख्या में रैली निकाल कर IAS अधिकारी संतोष कुमार वर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। विगत दिवस IAS संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज के बेटियों के लिए विवादित अमर्यादित बयान दिया था, विवादित टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज मे आक्रोश है ,समाज ने दोषी IAS के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बर्खास्त करने की मांग की, कार्रवाई न होने की स्थिति में ब्राह्मण समाज ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।







