आलीराजपुर/नावेद रजा/खबर डिजिटल/जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरियामली में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करते हुए दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार घटना के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया।ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक मृत मोर तथा बाइक जब्त की गई है। वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
राष्ट्रीय पक्षी का शिकार करते दो युवक गिरफ्तार
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया







