Twisha Sharma Case: सास गिरिबाला ने डिमांड किए थे 20 लाख, सोच समझकर रची हत्या की साजिश, CBI जांच में बड़ा खुलासा

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Twisha Sharma Case: सास गिरिबाला ने डिमांड किए थे 20 लाख, सोच समझकर रची हत्या की साजिश, CBI जांच में बड़ा खुलासा

ट्विशा शर्मा डेथ केस में अब तेजी से नए मोड़ सामने आ रहे हैं. सोमवार को इस मामले में कई अहम घटनाएं हुईं. एक तरफ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चली, वहीं दूसरी ओर सीबीआई ने भी जांच की कमान संभाल ली. मामले में अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की सास पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर दहेज हत्या, महिला के साथ क्रूरता, साजिश रचने और दहेज मांगने जैसे आरोप लगाए गए हैं.

गिरिबाला सिंह जांच में नहीं कर रही है सहयोग

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने याचिका दाखिल कर कहा कि गिरिबाला सिंह जांच में पूरा सहयोग नहीं कर रही हैं, इसलिए उनकी अग्रिम जमानत रद्द की जानी चाहिए. कोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब मांगा है. अब इस पर अगली सुनवाई 27 मई को होगी. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले का स्वत: संज्ञान लिया था. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि केस को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे और अदालत को भी कुछ पहलुओं पर चिंता थी. उन्होंने माना कि राज्य सरकार ने सही समय पर निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को मामला सौंपकर उचित फैसला लिया है.

सास ने मांगे थे 20 लाख

ट्विशा शर्मा डेथ केस में अब सीबीआई की आधिकारिक एंट्री हो चुकी है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने भोपाल के कटारा हिल्स थाने में अभिनेत्री के पति समर्थ सिंह और सास, पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है. सीबीआई ने पहले से दर्ज मामले को दोबारा रजिस्टर करते हुए जांच अपने हाथ में ले ली है. जांच में करीब 20 लाख रुपये की मांग किए जाने की बात सामने आई है.ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा और पिता नवनिधि शर्मा शुरुआत से ही इसे दहेज हत्या का मामला बताते आ रहे हैं

मीडिया को भी संयम बरतने की सलाह

सोमवार को चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई करते हुए मीडिया को भी संयम बरतने की सलाह दी. अदालत ने कहा कि मीडिया को पीड़ित परिवार या दूसरे पक्ष के पीछे भागने के बजाय कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ने देना चाहिए. चीफ जस्टिस ने यह भी कहा कि न्यायपालिका की निष्पक्षता पर सवाल उठाना दुखद है. दोनों पक्षों से कहा गया कि वे सार्वजनिक बयान देने से बचें और अपनी बात जांच एजेंसी के सामने रखें.

गिरिबाला सिंह और समर्थ पर गंभीर आरोप

इधर दिल्ली से सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम सोमवार रात भोपाल पहुंच गई. टीम ने नया केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब तक इस मामले की जांच राज्य पुलिस की एसआईटी कर रही थी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार जरूरत पड़ने पर एसआईटी भी सीबीआई की मदद करेगी. सीबीआई ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. इसके साथ ही दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 भी लगाई गई हैं. पूरे मामले ने अब बड़ा कानूनी और सामाजिक रूप ले लिया है और आने वाले दिनों में जांच से कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Twisha Sharma Case: सास गिरिबाला ने डिमांड किए थे 20 लाख, सोच समझकर रची हत्या की साजिश, CBI जांच में बड़ा खुलासा | Khabar Digital | Khabar Digital