आदिवासी क्षेत्रों में जमीन अधिग्रहण का विरोध तेज.. बड़ा आंदोलन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

आदिवासी क्षेत्रों में जमीन अधिग्रहण का विरोध तेज.. बड़ा आंदोलन

अलीराजपुर/ संजय वाणी/खबर डिजिटल/ अलीराजपुर, जोबट, कुक्षी और गंधवानी विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों, सरपंचों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक पटेल फार्म हाउस, बोरखड़ में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 12 नवंबर को जोबट–कुक्षी–गंधवानी सीमा क्षेत्र के ग्राम डावड़ी में एक बड़े जनआंदोलन के आयोजन का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, एवं पूर्व मंत्री और कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल (हनी) सहित क्षेत्र के कई आदिवासी विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। वहीं बैठक की अध्यक्षता आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने की तथा जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल के नेतृत्व में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई।

आदिवासियों की छीन रहे रोजी-रोटी - महेश पटेल
कांग्रेस नेता महेश पटेल ने कहा कि 'आदिवासियों की ज़मीन सिर्फ़ उनकी रोज़ी-रोटी नहीं, बल्कि उनकी अस्मिता है। सरकार निजी कंपनियों के दबाव में हमारे समाज की जमीन छीनना चाहती है, हम यह अन्याय कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह लड़ाई जल, जंगल और ज़मीन बचाने की है, और इसे आख़िरी साँस तक लड़ेंगे।'

आदिवासियों की आवाज दबा रहे
विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि आदिवासी समाज की आवाज अब दबाई नहीं जा सकती। जब हमारी माताएं-बहनें, किसान और नौजवान सड़कों पर उतरेंगे, तब सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा। मैं हर गांव, हर कार्यकर्ता के साथ खड़ी हूं, यह आंदोलन हमारा हक़ मांगने का नहीं, उसे बचाने का संघर्ष है।'

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rahul-gandhi-will-conduct-a-class-for-district-presidents-in-mp/

अर्जुन बघेल ने भरी हुंकार
कुक्षी के युवा नेता अर्जुन बघेल ने कहा कि 'सरकार की यह नीति जनविरोधी और आदिवासी विरोधी है। युवाओं ने ठान लिया है कि हम अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ेंगे। जो हमारी जमीन पर डाका डालेगा, उसे लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।'

आदिवासी समाज ने संकल्प लिया
'हम अपनी जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए सड़क पर उतरेंगे, चाहे इसकी कितनी भी बड़ी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।'

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आदिवासी क्षेत्रों में जमीन अधिग्रहण का विरोध तेज.. बड़ा आंदोलन | Khabar Digital | Khabar Digital