आदिवासी ज़मीन घोटाले के विरोध में आदिवासी संगठनों ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

आदिवासी ज़मीन घोटाले के विरोध में आदिवासी संगठनों ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव

खबर डिजिटल,/कटनी/न्यूज़ - प्रदेश के बहुचर्चित आदिवासी ज़मीन घोटाले के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठन बुधवार को एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। संगठनों के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि विधायक संजय पाठक ने अपने चार आदिवासी कर्मचारियों को मोहरा बनाकर कटनी, जबलपुर, उमरिया, सिवनी और डिंडोरी जिलों में बेनामी संपत्तियाँ खरीदी हैं, जिससे आदिवासी समुदाय के अधिकारों का गंभीर हनन हुआ है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मामले की शिकायत पाँच माह पहले जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को सौंपी गई थी, लेकिन आज तक किसी भी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले की शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली तक पहुंच चुकी है और आयोग पाँच जिलों के कलेक्टरों को नोटिस भी जारी कर चुका है।प्रदर्शन के दौरान प्रतिनिधियों ने मांग की कि चारों आदिवासी कर्मचारियों—नत्थू कोल, प्रहलाद कोल, राकेश सिंह गोंड और रघुराज सिंह गोंड—के पिछले 25 वर्षों के बैंक खातों की विस्तृत जांच कराई जाए, क्योंकि इन्हीं खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन होने का आरोप है।शिकायतकर्ता दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने कहा कि चार माह पहले दिए गए आवेदन पर पुलिस ने केवल उनका बयान दर्ज किया, लेकिन उसके बाद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आरोप है कि जिला प्रशासन ने आज तक संबंधित आदिवासियों के बैंक खातों की जानकारी भी एकत्र नहीं की है, जिससे जांच प्रभावित हो रही है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि विधायक संजय पाठक की पारिवारिक कंपनियों द्वारा संचालित फर्मों ने गरीब आदिवासी कर्मचारियों के खातों में भारी भरकम राशि डालकर बेनामी संपत्ति का खेल खेला है।प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा नियुक्त जांच अधिकारी दबाव में आकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल चुके हैं।आदिवासी संगठनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि संजय पाठक पर FIR दर्ज नहीं की गई और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो वे अदालत का रुख करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में समस्त ज़िम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।कलेक्ट्रेट परिसर में हुए इस विरोध प्रदर्शन में जयस, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारियों और सैकड़ों आदिवासी शामिल रहे। प्रमुख रूप से मौजूद रहे—मनोज धुर्वे, रामनारायण कुररिया, मोहम्मद इसराइल, ओंकार सिंह, कमल पांडेय, शुभम मिश्रा, अजय खटिक, शशांक गुप्ता, अजय गोंटिया, विनोद मरावी, पूरण सिंह, दरयाब सिंह, सत्येंद्र परते, अजय सिंह गौड़, राघवेंद्र सिंह, छात्रपाल मरावी, सागर मरावी, शंभु सिंह गौड़, नीलेंद्र परस्ते, गुलजार सिंह, अविराज सिंह, प्रदीप मरकाम, धीरेंद्र सिंह, मेवीलाल सिंह, विनोद सिंह और फग्गू सिंह गोंटिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आदिवासी ज़मीन घोटाले के विरोध में आदिवासी संगठनों ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव | Khabar Digital | Khabar Digital