कटनी में ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्टिंग को मिली रफ्तार, शेष भूखंडों की नीलामी शुरू

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्टिंग को मिली रफ्तार, शेष भूखंडों की नीलामी शुरू

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने और भारी वाहनों के दबाव को कम करने की दिशा में नगर पालिक निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ग्राम पुरैनी स्थित विकसित ट्रांसपोर्ट नगर में शेष भूखंडों के आवंटन के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्टिंग को गति मिलेगी।निगम प्रशासन का मानना है कि ट्रांसपोर्ट नगर पूरी तरह विकसित होने के बाद शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों से भारी वाहनों की आवाजाही कम होगी, जिससे जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और प्रदूषण जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी।योजना के तहत विभिन्न उपयोगों के लिए भूखंडों का वर्गीकरण किया गया है। इसमें 15×30 वर्गमीटर के 27 भूखंड, 12×15 वर्गमीटर के 93 भूखंड, 6×15 वर्गमीटर के 6 भूखंड तथा 4×6 वर्गमीटर की 18 दुकानों के भूखंड शामिल हैं। इसके अलावा पेट्रोल पंप, धर्मकांटा और ढाबा जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए भी अलग से भूमि आरक्षित की गई है, ताकि ट्रांसपोर्ट नगर एक पूर्ण विकसित और आत्मनिर्भर केंद्र के रूप में विकसित हो सके।निगम प्रशासन ने ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बताते हुए पात्र आवेदकों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है। इच्छुक आवेदक शासकीय पोर्टल www.mptenders.gov.in के माध्यम से निविदा प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।प्रशासन का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर के शीघ्र क्रियान्वयन से न केवल परिवहन व्यवसाय को व्यवस्थित प्लेटफॉर्म मिलेगा, बल्कि शहर के समग्र विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी में ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्टिंग को मिली रफ्तार, शेष भूखंडों की नीलामी शुरू | Khabar Digital | Khabar Digital