कटनी में ट्रांसफार्मर में भड़की आग, मचा हड़कंप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में ट्रांसफार्मर में भड़की आग, मचा हड़कंप

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत जय हिन्द चौक में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफ्मारर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा और आग की लपटें उठने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर से पहले चिंगारियां निकलीं और फिर तेज धमाके के साथ आग लग गई। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए विद्युत विभाग और दमकल वाहन को सूचना दी।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा घनी आबादी वाले क्षेत्र में बड़ा नुकसान हो सकता था।घटना के चलते कुछ देर के लिए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना ने एक बार फिर शहर में जर्जर विद्युत व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी में ट्रांसफार्मर में भड़की आग, मचा हड़कंप | Khabar Digital | Khabar Digital