CM मोहन यादव की सबसे बड़ी सौगात: परिवहन सेवा और ई-बस सेवा का हुआ शुभारंभ, नितिन गडकरी ने RTO को दी नसीहत, सरकार को दिए सुझाव

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

CM मोहन यादव की सबसे बड़ी सौगात: परिवहन सेवा और ई-बस सेवा का हुआ शुभारंभ, नितिन गडकरी ने RTO को दी नसीहत, सरकार को दिए सुझाव

भोपाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रिमोट का बटन दबाकर मध्य प्रदेश को "मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा" एवं "पीएम ई-बस सेवा" की सौगात दी। इस दौरान मंत्री नितिन गडकरी ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग दर्घटना का जिक्र करते हुए RTO को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि बिना किसी लेनदेने के फिटनेस मामले में कोई समझौता न किया जाए।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए 5 एजेंडा तैयार किए गए हैं, जिसमें पहला क्लीन ट्रांसपोर्ट है। देश के एयर पॉल्यूशन में करीब 40% हिस्सेदारी ट्रांसपोर्ट सेक्टर की है। देश के एयर पॉल्यूशन में करीब 40% हिस्सेदारी ट्रांसपोर्ट सेक्टर की है, जिसकी जिम्मेदारी मैं खुद लेते हूं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रदूषण की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की है और प्रदूषण कम करना सरकार का लक्ष्य है।

कॉन्टैक्टर्स को रगड़ने का काम करता हूं बोले गडकरी, गरीबों को एसी बस में अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिए

मध्य प्रदेश में एयर पॉल्यूशन के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव जिम्मेदार हैं। बसों में अभी भी काफी सुधार की जरूरत है। पटवर्धनजी ये कंपनी वालों को कहिए सुधारिए। नहीं तो जैसे कॉन्टैक्टर्स को रगड़ने का काम करता हूं, वैसे आपके क्षत्रपों को रगड़ूंगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बसों में अभी भी काफी सुधार की जरूरत है। उन्होंने पटवर्धनजी से कहा कि बसें अभी तय स्टैंडर्ड के मुताबिक नहीं बनी हैं, इसलिए कंपनी को इन्हें सुधारने के निर्देश दें। उन्होंने कहा कि गरीबों को एसी बस में अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिए। डीजल बसों की तुलना में टिकट किराया 30% कम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह उनका सपना है।

IIM इंदौर और SPA के साथ MoU पर हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के शुभारंभ अवसर पर एमपी यात्री परिवहन कंपनी (MPYPIL) ने IIM इंदौर और SPA के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने एमओयू का आदान-प्रदान किया। Mobility Vision 2030 के अंतर्गत भोपाल के BHEL दशहरा मैदान में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुगम सफर, सुरक्षित सफर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पुस्तिका का विमोचन किया।

MP TODAY NEWS
MP TODAY NEWS

मध्यप्रदेश में 5 लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, बसों के इस भव्य आयोजन में मध्यप्रदेश की जनता आनंदित है। सड़क परिवहन के माध्यम से बसों का बेहतर प्रबंधन जनता की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में 5 लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ है, जिसके माध्यम से छोटे से छोटे गाँव और कस्बों तक सड़क कनेक्टिविटी सुनिश्चित हुई है। हमारी सरकार के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों का व्यापक नेटवर्क विकसित हुआ है।

Transport services and e-bus services launched
Transport services and e-bus services launched

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, आज का दिन अद्भुत है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती और सेवा संकल्प महाअभियान का यह संगम जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करता है। आज 351 बसों के साथ इस सेवा की शुरुआत हो रही है और आने वाले समय में मध्यप्रदेश को 1,500 बसों की सौगात मिलने वाली है। जनता की सेवा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह हमारे वर्ष 2023 के संकल्प पत्र में किए गए संकल्प की पूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नगरों के भीतर और बाहर, प्रदेश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश के बाहर भी बसों का संचालन किया जाएगा। हमारा उद्देश्य प्रदेशवासियों को सुगम, सुरक्षित और बेहतर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

https://www.youtube.com/live/c7ZDARr_O7g
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

CM मोहन यादव की सबसे बड़ी सौगात: परिवहन सेवा और ई-बस सेवा का हुआ शुभारंभ, नितिन गडकरी ने RTO को दी नसीहत, सरकार को दिए सुझाव | Khabar Digital | Khabar Digital