सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम: MP बोर्ड रिजल्ट की घोषणा, नारी शक्ति कार्यक्रम के साथ अन्य बैठकों में होंगे शामिल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम: MP बोर्ड रिजल्ट की घोषणा, नारी शक्ति कार्यक्रम के साथ अन्य  बैठकों में होंगे शामिल

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 15 अप्रैल का दिन पूरी तरह व्यस्त कार्यक्रमों से भरा है। दिन की शुरुआत एमपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषणा से होगी, वहीं दिनभर विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण बैठकों में वे हिस्सा लेंगे।

मुख्य मंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव 11:55 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां दोपहर 12 बजे नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश में ऊर्जा विकास और नई परियोजनाओं को लेकर चर्चा होगी।

दोपहर 2:30 से 3:30 बजे के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव जनजातीय कार्य विभाग की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में जनजातीय क्षेत्रों के विकास और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

शाम 4 बजे मुख्यमंत्री मोहन भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को समर्पित रहेगा, जिसमें विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के बाद निवास आगमन होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम: MP बोर्ड रिजल्ट की घोषणा, नारी शक्ति कार्यक्रम के साथ अन्य बैठकों में होंगे शामिल | Khabar Digital | Khabar Digital