भोपाल। CM Mohan Yadav 22 फरवरी 2026 (रविवार) को भोपाल, डॉ. अंबेडकर नगर (महू) और इंदौर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिनभर के इस दौरे में वे सामाजिक, खेल एवं विकास कार्यों से जुड़े आयोजनों में सहभागिता करेंगे।
CM Mohan Yadav सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भोपाल के पुलिस लाइन स्टेडियम, नेहरू नगर में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके बाद 11:40 बजे इसी परिसर में ‘Divyang Khel Mahotsav-2026’ का शुभारंभ करेंगे।
दोपहर 1:20 बजे मुख्यमंत्री भोपाल से डॉ. अंबेडकर नगर (महू) पहुंचेंगे, जहां वे काकड़पुरा तालाब स्थल पर स्वर्गीय नानाजी देशमुख की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके पश्चात 1:35 बजे तक सुपर सिटी कॉलोनी, महू गांव में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर बाद CM Mohan Yadav इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 4:35 बजे स्कीम नंबर 78 स्थित ICAI भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 5:30 बजे से CM Mohan Yadav ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 7:15 बजे भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।







