आज किसानों को बोनस ट्रांसफर करेंगे CM, 4315 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

आज किसानों को बोनस ट्रांसफर करेंगे CM, 4315 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

बालाघाट/खबर डिजिटल।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट जिले से किसानों और युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। आज 24 सितम्बर 2025 (बुधवार) को बालाघाट जिले के कटंगी तहसील मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम किसानों के खातों में 337 करोड़ 12 लाख रुपये की बोनस राशि अंतरित करेंगे।

यह राशि 6 लाख 69 हजार धान उत्पादक किसानों को एक क्लिक में उनके खातों में पहुंचाई जाएगी। यह बोनस प्रति हेक्टेयर ₹4,000 की दर से दिया जा रहा है।

किसानों के लिए बड़ी राहत

समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को यह बोनस राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। इससे प्रदेश के कृषि क्षेत्र को मजबूती और किसानों को आर्थिक सहारा मिलेगा।

युवाओं को रोजगार की सौगात

मुख्यमंत्री बालाघाट कार्यक्रम के दौरान 4,315 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव 244 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 75 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

बालाघाट जिले का यह कार्यक्रम कृषि उपज मंडी प्रांगण, कटंगी में आयोजित किया गया है। इस राज्य स्तरीय आयोजन से प्रदेश में किसान, युवा और विकास तीनों मोर्चों पर सकारात्मक संदेश जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आज किसानों को बोनस ट्रांसफर करेंगे CM, 4315 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र | Khabar Digital | Khabar Digital