भोपाल: वाइन शॉप के सामने पुलिसिया बर्बरता CCTV में कैद, देखें वीडियो

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

भोपाल: वाइन शॉप के सामने पुलिसिया बर्बरता CCTV में कैद, देखें वीडियो

भोपाल/ खबर डिजिटल/ लकी नेगी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिसिया अमानवीयता का एक मामला सोशल मीडिया पर सुबह से वायरल हो रहा है। मामला शुक्रवार की रात आजाद मार्केट स्थित वाइन शॉप के सामने का बताया जा रहा है। CCTV फुटेल में एक बुजुर्ग गुमठी दुकानदार को मंगलवारा थाना प्रभारी (TI) अजय सोनी ने सरेराह लात मारी। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

https://twitter.com/khabardigital/status/1961788089007042681

मामले के अनुसार TI अजय सोनी अपनी पुलिस टीम के साथ इलाके में भ्रमण पर निकले थे। उसी दौरान उन्होंने बुजुर्ग गुमठी दुकानदार को सड़क पर गुमठी लगाने को लेकर रोका, इस बीच दुकानदार और पुलिस बहस हुई। बहस के दौरान TI ने अपना आपा खो दिया और बुजुर्ग पर लात चला दी। इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य लोगों को भी पुलिस खदेड़ने लगी। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुजुर्ग गुमठी दुकानदार कई वर्षों से दुकान चला रहा है। अभी तक कभी किसी तरह की कानून व्यवस्था में बाधा नहीं पहुंचाई।

यह भी पढ़ें - झाबुआ में राजनीतिक घमासान: कांग्रेस की “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली, भाजपा ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन - Khabar Digital

TI अजय सोनी का इस पर बयान आया है कि "कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए जाते हैं"। फिलहाल इस मामले को लेकर अभी किसी वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन CCTV फुटेज के आधार स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस पर मामला दर्ज करने की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें - साइकिल पर सवार शिवराज सिंह चौहान ने दिया फिट इंडिया का संदेश - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

भोपाल: वाइन शॉप के सामने पुलिसिया बर्बरता CCTV में कैद, देखें वीडियो | Khabar Digital | Khabar Digital