MP IAS News: MP में फिर फेरबदल, तीन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP IAS News: MP में फिर फेरबदल, तीन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

MP IAS News: मध्यप्रदेश में तबादलों और अधिकारियों के कामकाज में फेरबदल जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव के सचिवालय में बड़ प्रशासनिक फेरबदल कर अधिकारियों के विभागों का नए सिरे से बंटवारा किया गया है। इस पुनर्गठन में मुख्य प्रधान सचिव से लेकर हाल ही में नियुक्त हुए सचिवों को अहम नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IAS नीरज मंडलोई

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव नीरज मंडलोई को सीएमओ का सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा गया है। उन्हें समन्वय, तबादलों से जुड़ी फाइलें और आगामी सिंहस्थ से संबंधित ए-प्लस नोटशीट की जिम्मेदारी दी गई है। मंडलोई अब सीधे तौर पर इंदौर और उज्जैन संभाग की मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही सीएमओ के अन्य अधिकारियों के बीच तालमेल बिठाने का काम भी उन्हीं के पास रहेगा।

IAS आलोक कुमार सिंह

सीएमओ सचिव आलोक कुमार सिंह को शासन और जनप्रतिनिधियों के बीच सेतु बनाया गया है। उन्हें सांसदों और विधायकों से जुड़े कार्यों के साथ-साथ सरकारी और गैर-सरकारी नियुक्तियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही वे कृषि विभाग का काम भी देखेंगे। उनके पास भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग के मामलों की निगरानी का जिम्मा होगा।

IAS कौशलेंद्र विक्रम सिंह

हाल ही में मुख्यमंत्री सचिवालय में शामिल हुए कौशलेंद्र विक्रम सिंह को तकनीकी और निगरानी संबंधी कार्यों की कमान मिली है। वे मुख्यमंत्री कार्यालय की विजिलेंस शाखा, सरकार के संकल्प पत्र की प्रगति, सीएम डैशबोर्ड और आईटी सेल का प्रबंधन करेंगे। वे कई विभागों की महत्वपूर्ण जानकारियों पर भी नजर रखेंगे।

IAS टी. इल्याराजा

सचिव टी. इल्याराजा को केंद्र सरकार और नई दिल्ली के साथ प्रभावी समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। वे केंद्र के पास लंबित मध्यप्रदेश के कार्यो और राज्य-केंद्र के बीच तालमेल बैठाने का काम करेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी