सिवनी में सूने घर में चोरी, लाखों के जेवर व नकदी पार

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

सिवनी में सूने घर में चोरी, लाखों के जेवर व नकदी पार

सिवनी/ राकेश यादव/ खबर डिजिटल/ सिवनी जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जनता नगर, डोरली छतरपुर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी रामप्रसाद यादव (उम्र लगभग 59 वर्ष) 4 अप्रैल 2026 की रात अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। 5 अप्रैल की रात करीब 2:45 बजे जब वे वापस लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला।

कुकलाह में नल जल योजना की खुली पोल: नलों से आ रहा गंदा पानी - Khabar Digital

घर के अंदर पहुंचने पर अलमारी का ताला भी टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद सहित सोने-चांदी के जेवर गायब थे।

चोरी हुए सामान में सोने का मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां और चांदी के विभिन्न जेवर शामिल हैं। फरियादी द्वारा आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला।

IPS अधिकारी को मिलती है इतनी सैलरी, क्या आप जानते है?

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच का जिम्मा हेड कांस्टेबल रणजीत पाटले को सौंपा गया है। गौरतलब है कि क्षेत्र में बीते एक सप्ताह के भीतर चोरी की यह तीसरी बड़ी घटना है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

रील और वीडियो में दिखने वाला ये लड़का कौन?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सिवनी में सूने घर में चोरी, लाखों के जेवर व नकदी पार | Khabar Digital | Khabar Digital