MP BJP: भाजपा देने जा रही MP के बड़े नेता को बड़ी जिम्मेदारी!

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP BJP: भाजपा देने जा रही MP के बड़े नेता को बड़ी जिम्मेदारी!

MP BJP: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में मानसून सत्र के बाद एक बड़ा कैबिनेट ब्लास्ट देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की आगामी रणनीति के तहत प्रदेश कैबिनेट के पहले बड़े पुनर्गठन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो इस बार विभागों का पुनर्वितरण केवल क्षेत्रीय संतुलन या समीकरणों के आधार पर नहीं, बल्कि मंत्रियों के परफॉर्मेंस और रिपोर्ट कार्ड को देखकर किया जाएगा। यही वजह है कि वल्लभ भवन में कई कद्दावर मंत्रियों के विभागों की समीक्षा शुरू हो चुकी है।

विजयवर्गीय को मिल सकता है राजभवन

सबसे सनसनीखेज चर्चा बीजेपी के वरिष्ठ दिग्गज और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेकर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी आलाकमान उन्हें देश के किसी राज्य का राज्यपाल बनाकर नई जिम्मेदारी सौंप सकता है। हालांकि, इस रणनीति पर अभी तक कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

प्रहलाद पटेल का बढ़ेगा दायरा

दिल्ली की राजनीति और अनुभव रखने वाले प्रहलाद पटेल को लेकर भी नए समीकरण चर्चा में बने हुए है। माना जा रहा है कि सरकार में उनकी पकड़ को और मजबूत करने के लिए उनके विभागों का दायरा बढ़ाया जा सकता है या उन्हें कोई अन्य अतिरिक्त प्रभार सौंपा जा सकता है।

नए विधायकों को मौका

यदि मानसून सत्र के बाद कैबिनेट का विस्तार होता है, तो संगठन में लंबे समय से सक्रिय कुछ नए चेहरों को मंत्री पद की ताजपोशी मिल सकती है। राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि अंतिम फैसला बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री मोहन यादव की जुगलबंदी पर ही निर्भर करेगा, लेकिन इस संभावित सर्जरी ने भोपाल से दिल्ली तक हलचल पैदा कर दी है। सबसे बड़ी बता तो यह है कि सीएम मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी