तेवरी सहकारी समिति में नियुक्तियों को लेकर उठे सवाल, नियमों की अनदेखी के आरोप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

तेवरी सहकारी समिति में नियुक्तियों को लेकर उठे सवाल, नियमों की अनदेखी के आरोप

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी/स्लीमनाबाद / तेवरी -ग्राम पंचायत तेवरी स्थित सहकारी समिति में कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग उठाई है।जानकारी के अनुसार, तेवरी सहकारी समिति की स्थिति और संचालन को लेकर पहले से सवाल उठते रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि समिति भंग होने की स्थिति में भी सेल्समैन और चपरासी की नियुक्ति की गई, जिसको लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किस प्रक्रिया और किस आधार पर यह नियुक्तियां की गईं।आरोप है कि कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए न तो समाचार पत्रों में कोई विज्ञापन जारी किया गया और न ही ग्राम पंचायत स्तर पर मुनादी कराकर ग्रामीणों को जानकारी दी गई।

जबकि सहकारी संस्थाओं में नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आम सूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए जाने और अभ्यर्थियों की योग्यता की जांच के बाद चयन किया जाना आवश्यक माना जाता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि तेवरी सहकारी समिति में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि तत्कालीन सेल्समैन द्वारा अपने पुत्र को सेल्समैन पद पर नियुक्त करा दिया गया, वहीं चपरासी की मृत्यु के बाद उसके पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यदि नियुक्तियां नियमों के विपरीत हुई हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं इस मामले में समिति प्रबंधन और संबंधित विभाग का पक्ष सामने आना बाकी है।अब देखने वाली बात होगी कि सहकारिता विभाग इस मामले में जांच करता है या नहीं और कथित अनियमितताओं पर क्या कार्रवाई की जाती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी