सीसी रोड में भ्रष्टाचार का काला खेल? 4 इंच की जगह 2 इंच बेस का आरोप, पंचों ने खोदी सड़क तो खुल गई पोल!

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सीसी रोड में भ्रष्टाचार का काला खेल? 4 इंच की जगह 2 इंच बेस का आरोप, पंचों ने खोदी सड़क तो खुल गई पोल!

खबर digital News संवाददाता कटनी-- ग्राम पंचायत तेवरी के वार्ड क्रमांक 4 और 5 में बन रही सीसी रोड अब गंभीर विवादों के घेरे में है। ग्रामीणों और पंचायत के पंचों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए मौके पर सड़क की खुदाई कराई। दावा किया गया कि जिस सड़क की बेस लेयर शासन के मानकों के अनुसार 4 से 5 इंच होनी चाहिए थी, वहां कई स्थानों पर केवल 2 से 3 इंच ही बेस मिली। इसके बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सरकारी धन के उपयोग पर सवाल खड़े हो गए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता का पालन नहीं किया गया और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। मौके पर मौजूद पंचों ने इंजीनियर से जवाब मांगा कि उनकी निगरानी में निर्माण होने के बावजूद मानकों का पालन क्यों नहीं कराया गया। आरोप है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग कर दी।पंच सागर कुशवाहा का आरोप है कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव पंचायत की बैठक में नहीं रखा गया और किसी भी पंच से अनुमति या सहमति नहीं ली गई। उनका कहना है कि बेस लेयर भी मानकों से कम डाली गई और निम्न गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने पूरे मामले में वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई है।वहीं, संबंधित इंजीनियर पंकज शुक्ला का कहना है कि उन्होंने मौके पर जांच की थी, जिसमें कुछ गड़बड़ियां पाई गई थीं। इसके बाद ग्राम पंचायत सचिव को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए थे।दूसरी ओर, ग्राम पंचायत सचिव हिमांशु कुशवाहा का कहना है कि स्थानीय लोगों के विरोध के कारण सड़क निर्माण कार्य सुचारु रूप से नहीं हो सका।अब ग्रामीणों और पंचों ने कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम और जनपद पंचायत से मांग की है कि सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए, भुगतान पर तत्काल रोक लगाई जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही पंचायत में पूर्व में हुए अन्य निर्माण कार्यों की भी जांच कराने की मांग उठाई गई है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सीसी रोड में भ्रष्टाचार का काला खेल? 4 इंच की जगह 2 इंच बेस का आरोप, पंचों ने खोदी सड़क तो खुल गई पोल! | Khabar Digital | Khabar Digital