त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' की जनचौपाल जारी, ग्रामीणों की समस्याओं का कराया त्वरित निराकरण

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' की जनचौपाल जारी, ग्रामीणों की समस्याओं का कराया त्वरित निराकरण

त्यौंथर रीवा/खबर डिजिटल/अरविन्द तिवारी/ त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनचौपाल के माध्यम से आमजन से सीधा संवाद कर रहे हैं। जनचौपाल में वे ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।

इसी क्रम में विधायक ने कटरा मंडल के ग्राम सोहागी, लहगिया, सोहागी आदिवासी प्लाट, मझिगवां, राघोपुरवा और सहलोलवा सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के ग्रामीणों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' ने ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

ग्रामीणों के साथ किया रात्रि भोजन

जनचौपाल के बाद विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' ने ग्रामीणों के साथ रात्रि भोजन भी किया और आत्मीयता के साथ उनका हालचाल जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय समस्याओं और विकास संबंधी सुझाव भी विधायक के समक्ष रखे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सावेंद्र शर्मा, कामता गुप्ता, राजीव दुबे, गुलाब कली कुशवाहा, श्रीकांत उपाध्याय, हरिश्चंद्र कुशवाहा, भारत मिश्रा, महेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र कुशवाहा, तुलाराम पाठक, कालीचरण तिवारी सहित भाजपा संगठन के पदाधिकारी, निकायों के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी