स्वदेशी मेले की तैयारियों का शुभारंभ, महिलाओं ने चलाई कुदाली

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

स्वदेशी मेले की तैयारियों का शुभारंभ, महिलाओं ने चलाई कुदाली

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन और स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा स्वावलंबन और स्वदेशी बाजारों को बढ़ावा देने के लिए द्वितीय वर्ष भी नगर के तहसील मैदान में 6 नवंबर से 16 नवंबर तक स्वदेशी मेला 2025 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारी को लेकर सोमवार को आयोजन स्थल तहसील मैदान में भूमिपूजन किया गया। इस दौरान उपस्थित ब्राह्मणों द्वारा विधिपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कराया। तत्पश्चात आयोजन समिति द्वारा सर्व समाज से आई कन्याओं को देवी रूप में पूजना कर उन्हें उपहार वितरित किए गए। कन्याओं के द्वारा ही कुदाल चलकर मेला तैयारियों का आरंभ किया गया। भूमि पूजन के पश्चात स्वदेशी मेले के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

स्वदेशी और नारी शक्ति को समर्पित है मेला
स्वदेशी मेले के आयोजन से जहां एक ओर लोकल फॉर वोकल, स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय बाजारों को नया मंच देने की मंशा है वहीं मेले के द्वारा नारी शक्ति को प्रधानता दी जा रही है। इस मेले में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व है और मेले के अधिकांश दायित्व उन्हीं के द्वारा पूर्ण किए जाएंगे। 11 दिवसीय इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न स्वदेशी खेल प्रतियोगिताएं स्वदेशी और देश की महानता को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी स्वदेशी और लोकल व्यंजन सहित बच्चों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-anm-salary-pending-woman-protests-outside-cmho-office/

भूमि पूजन अवसर पर मेला पालक एडवोकेट दीपक तिवारी, मेला संयोजिका डॉ. सोनल राय, मेला प्रमुख बृजेंद्र राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, सांस्कृतिक गतिविधि प्रमुख राजीव अयाची सहित प्रबुद्धजन और आयोजन समिति से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

स्वदेशी मेले की तैयारियों का शुभारंभ, महिलाओं ने चलाई कुदाली | Khabar Digital | Khabar Digital