PRSI भोपाल लोक संपर्क सम्मान: जनसंपर्क विभाग के उप संचालक सुनील वर्मा होंगे सम्मानित

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

PRSI भोपाल लोक संपर्क सम्मान: जनसंपर्क विभाग के उप संचालक सुनील वर्मा होंगे सम्मानित

भोपाल/ खबर डिजिटल/ पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) के भोपाल चैप्टर द्वारा राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर “लोक संपर्क सम्मान” समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और विशेषज्ञों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सुनील वर्मा (उप संचालक, जनसंपर्क विभाग) को विशेष रूप से “लोक संपर्क सम्मान” से नवाजा जाएगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/hindi-strong-medium-public-relations-sunil-verma/

26 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम

यह कार्यक्रम 26 अप्रैल 2026, रविवार, समय - प्रातः 11 बजे, स्थान - सी.एम.ई. हॉल, जेके हॉस्पिटल, भोपाल में किया जाएगा, जिसमें जनसंपर्क, मीडिया और प्रशासन से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति में कृष्ण कान्त के.के. शुक्ला (कोषाध्यक्ष), पंकज मिश्रा (सचिव) और मनोज द्विवेदी (अध्यक्ष) की प्रमुख भूमिका है।

सी.एम.ई. हॉल, जेके हॉस्पिटल, भोपाल

कार्यक्रम का विषय “जनसंपर्क - लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ” रखा गया है, जिसमें जनसंपर्क के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता श्री गिरिजा शंकर – वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक, डॉ. उर्मिला शिरीष – प्रख्यात साहित्यकार, डॉ. नरेन्द्र कुमार गुप्ता – कुलानुशासक (टाइम मैनेजमेंट), एल.एन.सी.टी. विश्वविद्यालय, भोपाल रहेंगे।

डिजिटल PR के रणनीतिकार सुनील वर्मा

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के उपसंचालक सुनील वर्मा एक प्रभावशाली संचार रणनीतिकार हैं। अनूपपुर के साधारण परिवार से आने वाले सुनील वर्मा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया शिक्षा प्राप्त की। 15 वर्षों के करियर में उन्होंने जनसंपर्क विभाग में कई डिजिटल नवाचार किए। बुरहानपुर में पहली पेपरलेस न्यूज रिलीज, सोशल मीडिया उपयोग और ऑनलाइन PR सिस्टम की शुरुआत की। सिंहस्थ 2016 के सफल मीडिया मैनेजमेंट, कटनी में ISO प्रमाणित PR ऑफिस, और 2018 में सोशल मीडिया सेल की स्थापना उनके प्रमुख योगदान रहे हैं। कोरोना काल सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी संचार में उनकी अहम भूमिका रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

PRSI भोपाल लोक संपर्क सम्मान: जनसंपर्क विभाग के उप संचालक सुनील वर्मा होंगे सम्मानित | Khabar Digital | Khabar Digital