सिवनी में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं के अधिकार और सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सिवनी में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं के अधिकार और सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम

सिवनी/ संतोष बंदेवार/ खबर डिजिटल/ राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र, जिला अस्पताल सिवनी में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और कन्यापूजन से हुआ।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, श्री मनोज लारोकर ने बालिकाओं को राष्ट्र का सम्मान बताते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में समाज की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता बताई। विधायक मुनमुन राय ने बालिकाओं को हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने की प्रेरणा दी।
कलेक्टर शीतला पटले ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और सपनों को उड़ान देने का संदेश दिया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि नायक ने कानूनी अधिकार एवं निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जयपाल ठाकुर ने जन्म से लेकर प्रसव उपरांत तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal-residential-building-fire-bharat-mata-crossroad/

बाल कल्याण समिति सदस्य अखिलेश यादव ने बाल विवाह और पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी, जबकि पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. मनीषा सिरसाम ने भ्रूण लिंग परीक्षण और बालिका भ्रूण हत्या रोकने के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विज्ञान, शिक्षा, खेल आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कलम फाउंडेशन को बालिकाओं की शिक्षा में योगदान के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। मंच संचालन बाल संरक्षण अधिकारी विकास दुबे ने और आभार प्रदर्शन वन स्टॉप सेंटर ईशा बाल्मिक ने किया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal-yuvak-par-petrol-daal-kar-aag-lagane-ki-koshish/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सिवनी में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं के अधिकार और सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम | Khabar Digital | Khabar Digital