खबर डिजिटल कटनी में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के जालपा मड़िया मंदिर के पास मिलन चौराहे पर एक दूध व्यापारी पर पत्थर से हमला कर सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।जानकारी के मुताबिक, शेर चौक निवासी दूध व्यापारी किशोर कांचकार मंदिर में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उन पर पत्थर से हमला कर दिया और कथित तौर पर सोने की चेन लूट ली। हमले में घायल व्यापारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपी की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपी तक कब पहुंच पाती है।
कटनी में दूध व्यापारी पर पत्थर से हमला, सोने की चेन लूटकर आरोपी फरार
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया







