बड़ी खबर: राजधानी के 6 नर्सिंग कॉलेज पर लगा ताला

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

बड़ी खबर: राजधानी के 6 नर्सिंग कॉलेज पर लगा ताला

Six nursing colleges closed in Bhopal : नर्सिंग कॉलेज घोटाले मामले में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल के 6 नर्सिंग कॉलेज को बंद करने का निर्देश दे दिया है। साथ ही अनफिट नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने में मदद करने वाले अफसर और कर्मचारी को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रकार नर्सिंग काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार और सचिव पर भी गाज गिरेगी। 

एमपी में 66 नर्सिंग कॉलेज अनफिट

नर्सिंग कॉलेज घोटाले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश के 66 अनफिट नर्सिंग कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त तरुण पिथोड़े ने सभी 31 जिलों के कलेक्टरों को अनफिट कॉलेजों की सूची सौंपी है। 

भोपाल के 6 नर्सिंग कॉलेज होंगे बंद

बंद होने वाले 6 नर्सिंग कॉलेज bhopal nursing college में सविता कॉलेज ऑफ नर्सिंग, वीनस कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड नर्सिंग, राम राजा सरकार कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रोशन हस्पिटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, साई आसरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग और द होली फेथ इंस्टीयूट ऑफ नर्सिंग शामिल है। इसके साथ इंदौर के दत्तात्रेय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, राय एकेडमी नर्सिंग क़ॉलेज, वर्मा यूनियन नर्सिंग कॉलेज. देवी अहिल्या नर्सिंग कॉलेज एंड एसोसिएटेड हॉस्पिटल शामिल है ।

विद्यार्थी की परीक्षा नहीं होगी प्रभावित

हालांकि मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा है कि नर्सिंग कॉलेजो के पुराने विद्यार्थी इससे प्रभावित नहीं होंगे, विद्यार्थी परीक्षा दे सकेंगे ...

विस्तृत खबर...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज के मापदंडों की पूर्ति में अनफिट पाये गये कॉलेजों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये हैं कि नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी प्रभावित नहीं हो और परीक्षा दे सकें ऐसी व्यवस्था की जाये। उल्लेखनीय है कि आयुक्त चिकित्सा शिक्षा द्वारा समस्त ज़िलों के कलेक्टर को अनफिट पाये गये नर्सिंग कॉलेज की सूची भेजी गई है और उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

इंदौर सहित कई ज़िलों में अनफिट पाये गये नर्सिंग कॉलेज में कार्रवाई कर उन्हें बंद किया गया है। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 31 ज़िलों के 66 नर्सिंग कॉलेज को अनफिट पाया गया है। अनफिट कालेजों की मान्यता निरस्त की गयी है। 

बैतूल ज़िले के 8, भोपाल के 6, इंदौर के 5, छतरपुर, धार और सीहोर के 4, नर्मदापुरम के 3, भिंड, छिन्दवाड़ा, जबलपुर, झाबुआ, मण्डला, रीवा, सिवनी और शहडोल के 2, अलीराजपुर, अनूपपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, मुरैना, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, उज्जैन, उमरिया, विदिशा और श्योपुर ज़िले के 1 नर्सिंग कॉलेज अनफिट पाये गये हैं।        

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी