Jhabua News: श्रीराम कथा का शुभारंभ, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Jhabua News: श्रीराम कथा का शुभारंभ, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

राणापुर/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/नगर में सोमवार से सात दिवसीय श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सालंगपुर से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी श्री सत्यप्रकाशदास महाराज ने भगवान स्वामीनारायण की प्रतिमा को विधिवत विराजित किया।

शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य यजमान रमेशचन्द्र ओंकारजी राठौड़ के निवास से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मुख्य यजमान ने भागवत पोथी को सिर पर धारण कर शोभायात्रा की अगुवाई की।

ढोल-ताशों, बैंड-बाजों और भक्ति संगीत के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान हिंदू समाज द्वारा 22 जनवरी 2026 को प्रस्तावित हिंदू संगम कार्यक्रम की ध्वजा का मुहूर्त भी स्वामी जी द्वारा किया गया।

सात दिन तक चलेंगी धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियां

मुख्य यजमान रमेश ओंकारजी राठौड़ ने बताया कि श्रीराम कथा सात दिनों तक चलेगी। प्रतिदिन कथा के साथ-साथ भजन संध्या, संगीतमय सुंदरकांड एवं अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कथा स्थल पर स्वामी श्री सत्यप्रकाश महाराज ने पोथी को विराजित कर मुख्य व सहायक यजमानों के साथ विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात कथा का शुभारंभ किया। वहीं रामायण पारायण का लाभ श्री कांति कुंज परिवार द्वारा लिया गया।

धन से अधिक जरूरी है अच्छा मन – स्वामी सत्यप्रकाश महाराज

कथा के प्रथम दिवस में स्वामी जी ने भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि धन से अधिक आवश्यक मन की शुद्धता है। शुद्ध और उदार मन वाला व्यक्ति ही सच्चे अर्थों में कथा का यजमान बनता है।

स्वामी जी ने आज की सामाजिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि लोग भौतिक सुविधाओं में तो वृद्धि कर रहे हैं, लेकिन परिवारों में संवाद और आपसी समय की कमी बढ़ती जा रही है। मोबाइल में व्यस्तता पारिवारिक रिश्तों को कमजोर कर रही है।

जनप्रतिनिधियों व प्रशासन की रही मौजूदगी

शोभायात्रा में नगर की धर्मप्रेमी जनता के साथ विधायक विक्रांत भूरिया, भाजपा जिला मंत्री सोम सिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर सहित अनेक जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का विशेष योगदान रहा। थाना प्रभारी दिनेश रावत एवं तहसीलदार हुकुमचंद निगावल द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Jhabua News: श्रीराम कथा का शुभारंभ, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा | Khabar Digital | Khabar Digital