भूमि पूजन के साथ साकार हुआ सपना, जल्द बनेगा भव्य चित्रगुप्त मंदिर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

भूमि पूजन के साथ साकार हुआ सपना, जल्द बनेगा भव्य चित्रगुप्त मंदिर

जगन्नाथ चौक में वैदिक विधि से हुआ पूजन, समाजजनों ने लिया निर्माण पूरा करने का संकल्प

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी,-- 23 अप्रैल 2026कायस्थ समाज कटनी ने अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त महाराज के भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए जगन्नाथ चौक स्थित चयनित भूमि पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न किया। शुभ मुहूर्त में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और सामूहिक रूप से मंदिर निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही।भूमि पूजन समारोह में भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर, समाज के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. निगम, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, सोहनलाल श्रीवास्तव एवं अनिल खरे सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने पूजा-अर्चना कर विधिवत भूमि पूजन किया और गैंती चलाकर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त का यह प्रस्तावित मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं होगा, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनेगा। मंदिर निर्माण कार्य समाज के सहयोग और सहभागिता से पूरा किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान चित्रगुप्त को मानव जीवन के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाला देवता माना जाता है। ऐसे में यह मंदिर नई पीढ़ी को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कार्यक्रम में श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा के अध्यक्ष अनादि निगम, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज निगम, सचिव हेमंत श्रीवास्तव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में समाजजनों ने मंदिर निर्माण के लिए सभी से सहयोग और सहभागिता की अपील की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

भूमि पूजन के साथ साकार हुआ सपना, जल्द बनेगा भव्य चित्रगुप्त मंदिर | Khabar Digital | Khabar Digital