MP Nigam Mandal Suchi: निगम मंडलों में इन ​नेताओं को जिम्मेदारी? सामने आई संभावित सूची

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Nigam Mandal Suchi: निगम मंडलों में इन ​नेताओं को जिम्मेदारी? सामने आई संभावित सूची

MP Nigam Mandal Suchi: मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से इंतजार निगम-मंडलों, प्राधिकरणों और आयोगों में नियुक्तियों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, दिल्ली आलाकमान ने संभावित नामों की सूची को अपनी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच होने वाली अंतिम दौर की बैठक के बाद किसी भी समय यह सूची सार्वजनिक की जा सकती है।

दो चरणों में हो सकती है घोषणा

अंदर खाने से खबर है कि कुल 50 नामों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन रणनीति के तहत इन्हें दो किस्तों में जारी किया जा सकता है। पहले चरण में 26 प्रमुख मंडलों और प्राधिकरणों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के नाम घोषित होने की संभावना है। वही दूसरे चरण में शेष पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की जाएगी।

लाई रंग दिग्गजों की 'लॉबिंग'?

सूत्रों का कहना है कि सूची को तैयार करने में क्षेत्रीय और गुटीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने समर्थकों को 'एडजस्ट' कराने के लिए दिल्ली से भोपाल तक सक्रिय रहे हैं। माना जा रहा है कि उनके कई 'चहेतों' को मलाईदार पदों से नवाजा जा सकता है। कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए कद्दावर नेता सुरेश पचौरी और रामनिवास रावत को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय माना जा रहा है।

निगम-मंडल संभावित सूची

सूत्रों के हवाले से जो नाम सबसे ऊपर चल रहे हैं, उनमें पूर्व मंत्रियों से लेकर वर्तमान विधायकों तक शामिल हैं।

पूर्व मंत्री: कमल पटेल, अरविंद भदौरिया, उमाशंकर गुप्ता, इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदौरिया
दिग्गज नेता: अंचल सोनकर, जयपाल सिंह चावड़ा, यशपाल सिंह सिसोदिया, ध्रुवनारायण सिंह, आशुतोष तिवारी, शैलेंद्र बरुआ
विधायक: मुकेश टंडन (विदिशा), हरिसिंह सप्रे (कुरवाई), रमाकांत भार्गव (बुधनी)
अन्य नाम: मुन्नालाल गोयल, गिरिराज दंडोतिया, केके त्रिपाठी, राकेश गिरी, दिलीप शेखावत और पं. रमेश दुबे का नाम शामिल बताया जा रहा है।

अंतिम मुहर का इंतजार

फिलहाल प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठकों का दौर जारी है। हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री के बीच होने वाली 'क्लोज डोर' मीटिंग में सूची पर चर्चा होगी। चूंकि राज्यसभा चुनाव और आगामी राजनीतिक समीकरणों को साधना है, इसलिए पार्टी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Nigam Mandal Suchi: निगम मंडलों में इन ​नेताओं को जिम्मेदारी? सामने आई संभावित सूची | Khabar Digital | Khabar Digital