केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बीजेपी विधायक की माता जी को श्रद्धांजलि

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बीजेपी विधायक की माता जी को श्रद्धांजलि

रायसेन/नसीम अली/खबर डिजिटल/ रायसेन के श्रीराम परिसर में आयोजित विधायक डॉ. प्रभु राम चौधरी की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया, और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी की माताजी स्वर्गीय सुमंत्रा देवी का 30 अक्टूबर को दुखद निधन हो गया था। उनके स्मरण में शनिवार को रायसेन स्थित श्री राम परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश और जिला स्तर के कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सुमंत्रा देवी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सुमंत्रा देवी एक संस्कारवान एवं सरल स्वभाव की महिला थीं, जिन्होंने समाज और परिवार में श्रेष्ठ मूल्य स्थापित किए। उनका जाना सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।

https://twitter.com/i/status/1987154053948932190

सभा में जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सुमंत्रा देवी के जीवन-चरित्र को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बीजेपी विधायक की माता जी को श्रद्धांजलि | Khabar Digital | Khabar Digital