शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित ‘मामा के घर’ में विराजे गणपति

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित ‘मामा के घर’ में विराजे गणपति

भोपाल/खबर डिजिटल/ केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित निवास “मामा के घर” पर अनंत चतुर्दशी तक बप्पा विराजमान रहेंगे। आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर शिवराज सिंह चौहान परिवार सहित मातामंदिर क्षेत्र पहुंचे और वहाँ से धूमधाम के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा लेकर अपने घर आए। निवास पर उन्होंने विधि-विधान से गणेश जी की स्थापना की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, गणपती बप्पा अब पधार रहे हैं वो मंगलमूर्ति हैं, सिद्धि विनायक हैं, विघ्नहर्ता हैं। वो सबकी जिंदगी से विघ्न हरें और सबकी जिंदगी में खुशी और आशीर्वाद की वर्षा करें यही उनके चरणों में प्रार्थना है।

https://youtube.com/shorts/eAfc-H9d7ME?feature=share

अब धूमधाम से अनंत चतुर्दशी तक गणेश महोत्सव चलेगा, लेकिन एक संदेश के साथ कि, हम अपने दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाली सभी चीजें केवल अपने देश में बनी ही खरीदें, जिसमें अपनी माटी की सुगंध हो, जिसमें हमारे गरीबों का पसीना हो, जिसमें हमारे देश का अपना सब कुछ हो, आप सब स्वदेशी अपनाएं और गणेश जी आप सब पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें यहीं प्रार्थना है।

हमारा देश आत्मविश्वास से भरा है, 144 करोड़ भारतवासी इतना सामर्थ्य रखते हैं कि, दुनिया में हमारा देश सबसे आगे होगा, हमारे अन्न के भंडार भरे हुए हैं। केवल अपने देश ही नहीं बल्कि जरूरत पड़ने पर हम दुनिया का भी पेट भरने का सामर्थ्य है। हमारे वैज्ञानिक, हमारे किसान, हमारे उद्यमी, हमारे व्यापारी, हमारे नौजवान, इतना सामर्थ्य रखते हैं कि, कैसी भी परिस्थितियां आए अपने देश को हम आगे ले जाएंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित ‘मामा के घर’ में विराजे गणपति | Khabar Digital | Khabar Digital