Exclusive News: शिवराज-दिग्विजय की फ्लाइट मुलाकात… MP की राजनीति में नई चर्चा

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Exclusive News: शिवराज-दिग्विजय की फ्लाइट मुलाकात… MP की राजनीति में नई चर्चा

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की राजनीति के दो बड़े चेहरे और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा दिग्विजय सिंह एक साथ नजर आए हैं। दोनों नेता भोपाल से दिल्ली जाने वाली एक ही फ्लाइट में सफर कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। संयोग से दोनों नेता एक ही विमान में सवार थे। फ्लाइट के भीतर दोनों को एक साथ खड़े होकर बातचीत करते देखा गया।

फ्लाइट में यात्री ने बनाया वीडियो
दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान विमान में मौजूद एक यात्री ने उनका वीडियो बना लिया। वीडियो में शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह आपस में चर्चा करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किस मुद्दे पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है और न ही शिवराज सिंह चौहान या दिग्विजय सिंह की ओर से इस मुलाकात को लेकर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी गई है।

Narottam Mishra in Datia: दतिया में नरोत्तम मिश्रा के पहुंचने पर लगे नारे… ‘देखो-देखो कौन आया, शेर-आया, शेर-आया’

भोपाल से दिल्ली जा रहे थे दोनों नेता
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल दौरे के बाद दिल्ली जा रहे थे। वहीं, दिग्विजय सिंह भी भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान दोनों नेताओं की फ्लाइट में मुलाकात हो गई। मध्यप्रदेश की राजनीति में अलग-अलग दलों से जुड़े इन दोनों दिग्गज नेताओं को एक साथ बातचीत करते देख लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

हाल ही में भोपाल में लगे थे ‘शिवराज वापस आओ’ के नारे
इससे पहले शिवराज सिंह चौहान के भोपाल दौरे के दौरान उनके समर्थकों की नारेबाजी भी चर्चा में रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने “शिवराज वापस आओ” के नारे लगाए थे। शिवराज सिंह चौहान ने समर्थकों और लोगों का अभिवादन किया था। शिवराज सिंह चौहान वर्तमान में केंद्र सरकार में कृषि मंत्री हैं, जबकि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। दोनों नेताओं की फ्लाइट में हुई यह अनौपचारिक मुलाकात अब सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Breaking News: CM हेल्पलाइन की शिकायत पर CM मोहन यादव सख्त… जिला पंजीयक सहकारिता को निलंबित करने के निर्देश

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Exclusive News: शिवराज-दिग्विजय की फ्लाइट मुलाकात… MP की राजनीति में नई चर्चा | Khabar Digital | Khabar Digital