Shivpuri News: जेवरात और नगदी लेकर किशोरी को भगा ले गया युवक… न्याय के लिए एसपी कार्यालय पहुंची बेबस मां

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Shivpuri News: जेवरात और नगदी लेकर किशोरी को भगा ले गया युवक… न्याय के लिए एसपी कार्यालय पहुंची बेबस मां

शिवपुरी/अनुज बालोठिया/खबर डिजिटल/ शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग अंर्तगत सिरसौद थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को टोंगरा गांव का एक युवक अपने साथी के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि जाते समय किशोरी अपने साथ घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात और नगदी भी ले गई है। पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर पीड़िता की माँ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

पिछले 8-9 दिनों से लापता
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी पिछले 8-9 दिनों से लापता है। महिला का आरोप है कि टोंगरा का रहने वाला नीतेश रावत और उसका साथी राजा रावत उसकी बेटी को भगा ले गए हैं। नीतेश पिछले दो-तीन महीनों से उसकी बेटी के संपर्क में था।

रुपये और जेवरात भी ले गई साथ
महिला ने बताया कि आरोपी केवल उसकी बेटी को ही नहीं ले गए, बल्कि घर से लगभग 5-6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 1 लाख 60 हजार रुपये नगद भी साथ ले गए हैं। ये जेवरात किशोरी की ताई और परिवार के अन्य सदस्यों के बताए जा रहे हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-maihar-toll-barrier-assault-bjp-mla-nephew-video-viral/

थाने के चक्कर काट रही महिला
पीड़िता का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से सिरसौद थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। महिला ने आरोप लगाया कि जब भी वह थाने जाती है, तो उसे वहां से भगा दिया जाता है।

एसपी कार्यालय में लगाई गुहार
सिरसौद पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान होकर पीड़िता शिवपुरी एसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और एसपी से निवेदन किया कि उसकी नाबालिग बेटी को जल्द से जल्द ढूंढा जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

https://youtu.be/pH3j1Y-gTaI
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी