ट्रैक्टर सहित नहर में गिरे युवक का नहीं लगा सुराग… चार दिन से हो रही तलाश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

ट्रैक्टर सहित नहर में गिरे युवक का नहीं लगा सुराग… चार दिन से हो रही तलाश

श्योपुर/धीरज बालोठिया/खबर डिजिटल/ 22 नवंबर की रात चंबल दाहिनी नहर में ट्रैक्टर सहित गिरे युवक बादल की तलाश चौथे दिन भी जारी है। खोजबीन में देरी से नाराज जैदा और आसपास की आदिवासी बस्तियों के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने हाईवे जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक यातायात ठप रहा।

ग्रामीणों ने लगाया आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे की रात से ही प्रशासन नहर के तेज बहाव में उचित तरीके से खोजबीन नहीं कर पाया है। उनका कहना है कि तेज धारा में युवक के आगे बह जाने की आशंका के बावजूद रेस्क्यू टीम सीमित संसाधनों के साथ काम कर रही है।

आदिवासी नेता ने किया नेतृत्व
आदिवासी समाज के प्रतिनिधि हनुमान मीणा जैदा के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मांग की गई कि नहर के बहाव को तुरंत कम किया जाए, खोज कार्य में लगी नावों की संख्या बढ़ाकर कम से कम तीन की जाए और अतिरिक्त बल तैनात किया जाए, ताकि युवक को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dindori-hostel-mismanagement-shahpura-ashram-mla-inspection-scandal/

अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई नहीं की तो वे कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। उन्होंने मौजूदा कार्रवाई को 'लचर' बताते हुए कहा कि इससे पूरा आदिवासी समाज आक्रोशित है।

बादल को ढूंढने की गुजारिश
सूचना मिलने पर एसडीएम बी. एस. श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने हाईवे जाम खुलवाया और आश्वासन दिया कि खोजबीन के लिए टीमों को बढ़ाया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ युवक की तलाश तेजी से की जा रही है।जाम खुलने के बाद आवागमन सामान्य हो गया। हालांकि, ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक बादल नहीं मिल जाता, वे प्रशासन पर दबाव बनाए रखेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

ट्रैक्टर सहित नहर में गिरे युवक का नहीं लगा सुराग… चार दिन से हो रही तलाश | Khabar Digital | Khabar Digital