रन्नौद गांव में खूनी संघर्ष… दो महिलाओं सहित तीन घायल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

रन्नौद गांव में खूनी संघर्ष… दो महिलाओं सहित तीन घायल

श्योपुर/ धीरज बालोठिया/ खबर डिजिटल/ तालाब और खेत में पानी निकास को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने एक राय होकर महिलाओं सहित एक ही परिवार के 5 लोगों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

क्या है पूरा मामला
घटना देहात थाना क्षेत्र के रन्नौद गांव की है। जहां दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसके चलते एक परिवार के तीन सदस्य दो महिलाओं सहित तीन घायल हो गए, घायल पक्ष देहात थाने पहुंचा, जहां गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को पुलिस ने तत्काल अस्पताल रवाना किया। हमले के बाद आरोपी मायाराम मीणा, नरेश मीणा और रामसिंह मीणा मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-kema-village-painter-death-accident-cctv/

घायलों ने दी जानकारी
घायलों ने बताया कि आरोपियों और उनके खेत आसपास ही है, उनके खेत का पानी सरकारी नल पर जाता है, लेकिन आरोपी ने यह कहते हमला कर दिया कि तेरा खेत का पानी हमारे खेत में आता है। घायलों ने बताया कि हमारा खेत का पानी सरकारी नाले में जाता है, इसी बात को लेकर आरोपियों ने हम पर हमला कर दिया, वो महिलाओं को भी नहीं बख्शा, जिसमें दो महिलाएं अनोखी बाई नायक, रचना नायक गंभीर रूप से घायल है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत देहात थाना श्योपुर एफआईआर दर्ज कराई है, वहीं थाना प्रभारी ने घायलों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है,और जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

रन्नौद गांव में खूनी संघर्ष… दो महिलाओं सहित तीन घायल | Khabar Digital | Khabar Digital