रीवा/धर्मेंद्र सिंह/खबर डिजिटल/ रीवा और विंध्य क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। सुरक्षा ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन, उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री शत्रुघ्न सिंह बघेल को नई दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय समारोह में प्रतिष्ठित ‘Honour of Ashoka Award 2026’ से सम्मानित किया गया। समाजसेवा, उद्योग जगत और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
अशोक स्तंभ की प्रतिकृति और प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
नई दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान शत्रुघ्न सिंह बघेल को अशोक स्तंभ की प्रतिकृति, प्रशस्ति-पत्र और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार का आयोजन Charles Walters Council for Innovation & Research और The Association of Indian Bureaucrats द्वारा Shivani Sharma Foundation के सहयोग से किया गया। यह सम्मान समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली विशिष्ट हस्तियों के योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है।
रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में अहम योगदान
शत्रुघ्न सिंह बघेल ने सुरक्षा क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करने के साथ ही रोजगार सृजन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। सुरक्षा ग्रुप ऑफ कंपनीज के माध्यम से उन्होंने हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। उनके इस प्रयास से रीवा और विंध्य क्षेत्र के अनेक युवाओं को रोजगार से जुड़ने का अवसर मिला है।
रीवा-विंध्य में खुशी का माहौल
शत्रुघ्न सिंह बघेल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से रीवा और पूरे विंध्य क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रीय मंच पर मिला यह सम्मान उद्योग और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को नई पहचान देने वाला है।
मध्यप्रदेश में वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शन… 392 अधिकारियों पर कार्रवाई, 135 CMO भी शामिल







