शिक्षक दिवस पर एमसीयू में शारदा पीठ एवं ई रिक्शा का लोकार्पण

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

शिक्षक दिवस पर एमसीयू में शारदा पीठ एवं ई रिक्शा का लोकार्पण

भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर तक्षशिला एवं विक्रमशिला भवन के मध्य स्थित रेडियो कर्मवीर के भवन का नाम शारदा पीठ का लोकार्पण कुलगुरु प्रो डॉ. के.जी. सुरेश द्वारा किया गया। उन्होंने कहा की नवीन माखनपुरम परिसर में भवनों के नाम नालंदा, तक्षशिला, विक्रमशिला और सांदीपनि रखने के बाद आज शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर विश्वविद्यालय का एक और भवन का नाम पाक अधिकृत कश्मीर स्थित शारदा पीठ के नाम रखा गया।विद्यार्थियों को अपने गौरवशाली शिक्षा परंपरा और इतिहास का स्मरण दिलाने की दिशा में यह एक सार्थक कदम हैं ।

इसी के साथ माखनपुरम परिसर में ग्रीन कैम्पस प्रोत्साहन के अन्तर्गत चाणक्य भवन के सामने ई_रिक्शा का लोकार्पण भी  कुलगुरु प्रो. सुरेश द्वारा किया गया। केनरा बैंक नीलबड़ शाखा के सहयोग से शुरु हुई इस सुविधा के अवसर पर बैंक के उपमहाप्रबंधक आर. के. मीणा विशेष रूप से उपस्थित थे। शिक्षक दिवस पर द्रोणाचार्य सभागार में शिक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुलगुरु प्रो. सुरेश ने सभी शिक्षकों का सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला, साथ ही शिक्षकों को शोध कार्य करने के लिए भी उन्होंने प्रोत्साहित किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी विभागों में भी विभिन्न कायक्रमों आयोजित किए गए।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

शिक्षक दिवस पर एमसीयू में शारदा पीठ एवं ई रिक्शा का लोकार्पण | Khabar Digital | Khabar Digital