​शाहपुरा: नल-जल योजना की खुली पोल, पाइपलाइन बिछी पर घरों तक नहीं पहुंचा पानी, ग्रामीण आक्रोशित

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

​शाहपुरा: नल-जल योजना की खुली पोल, पाइपलाइन बिछी पर घरों तक नहीं पहुंचा पानी, ग्रामीण आक्रोशित

शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ शाहपुरा (डिंडौरी)/ जनपद पंचायत शाहपुरा की ग्राम पंचायत डोंढा में विकास के दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। शासन ने ग्रामीणों को घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए करोड़ों की नल-जल योजना स्वीकृत की थी, लेकिन पीएचई विभाग की लापरवाही ने इसे महज एक शोपीस बना दिया है।

​करोड़ों खर्च, पर प्यास अब भी बरकरार

​लगभग 3000 की आबादी वाले इस गांव में विशाल पानी की टंकी और पाइपलाइन का जाल तो बिछा दिया गया, लेकिन विडंबना देखिए कि ग्रामीणों के नसीब में पानी की एक बूंद तक नहीं आई। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के बाद केवल एक दिन टेस्टिंग के लिए सप्लाई दी गई थी, जिसके बाद से सिस्टम ठप पड़ा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/jamvanti-cave-dindori-tourism-development/

​झिरिया और खराब हैंडपंपों के भरोसे जीवन

​भीषण गर्मी में ग्रामीण प्यास बुझाने के लिए असुरक्षित झिरिया और कुओं पर निर्भर हैं। पूरे गांव में कहने को दो हैंडपंप हैं, जिनमें से एक सालों से बंद है। एकमात्र चालू हैंडपंप पर सुबह से रात तक पानी भरने वालों की लंबी कतारें लगी रहती हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/kanhiwara-cotton-factory-fire/

जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

​ग्रामीणों का कहना है कि जब पानी देना ही नहीं था, तो जनता के करोड़ों रुपए क्यों बर्बाद किए गए? इस मामले में जब पीएचई विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा गया, तो उन्होंने चुप्पी साध ली। अब देखना होगा कि प्रशासन कब इस सफेद हाथी बन चुकी योजना में जान फूंकता है या ग्रामीण यूं ही दूषित पानी पीने को मजबूर रहेंगे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ration-distribution-crisis/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

​शाहपुरा: नल-जल योजना की खुली पोल, पाइपलाइन बिछी पर घरों तक नहीं पहुंचा पानी, ग्रामीण आक्रोशित | Khabar Digital | Khabar Digital