​नेशनल हाईवे निर्माण में बड़ी लापरवाही: शहपुरा बायपास पर बिना 'बेस' तैयार किए बिछाए जा रहे पाइप, बड़े हादसे का खतरा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

​नेशनल हाईवे निर्माण में बड़ी लापरवाही: शहपुरा बायपास पर बिना 'बेस' तैयार किए बिछाए जा रहे पाइप, बड़े हादसे का खतरा

डिंडोरी/ शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ ​शाहपुरा डिंडौरी जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। शहपुरा बायपास स्थित शारदा टेकरी के पास बन रहे एक पुल (कलवर्ट) के निर्माण में तकनीकी नियमों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है, जिससे भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।

​निर्माण कार्य से जुड़े जानकारों और तकनीकी मानकों के अनुसार, किसी भी पुल या पाइप कलवर्ट के निर्माण से पहले जमीन को समतल कर एक मजबूत 'बेस' तैयार करना अनिवार्य होता है। इसके ऊपर पीसीसी "प्लेन सीमेंट कंक्रीट" की मोटी परत डाली जाती है ताकि पुल की संरचना को स्थिरता और मजबूती मिल सके।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-nigam-mandal-list-the-list-of-corporation-boards-will-be-released-today/

​हैरानी की बात यह है कि शारदा टेकरी के पास निर्माणाधीन इस पुल में न तो मजबूत बेस तैयार किया गया और न ही पीसीसी की ढलाई की गई। सीधे कच्ची जमीन पर भारी-भरकम पाइप डालकर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है एक वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि किस तरह तकनीकी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

​जानकारों का कहना है कि यदि पुल की नींव ही मजबूत नहीं होगी, तो मानसून के दौरान जब पानी का बहाव तेज होगा, तो पुल के धंसने या बहने का पूरा खतरा बना रहेगा। यह मार्ग क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग है, जहाँ से हर दिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में निर्माण की यह गुणवत्ता यात्रियों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ है।

​इतने बड़े नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट में गुणवत्ता की निगरानी के लिए विभागीय इंजीनियर और अधिकारियों की पूरी टीम तैनात रहती है। इसके बावजूद पेटी ठेकेदार द्वारा इस तरह की खुली लापरवाही करना यह दर्शाता है कि या तो अधिकारियों की मिलीभगत है या फिर वे अपने काम के प्रति बेहद लापरवाह हैं। स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब तकनीकी नियमों का पालन नहीं हो रहा, तो जिम्मेदार अधिकारी आखिर कहाँ सो रहे हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/after-the-appointment-of-aldermen-appointments-in-corporation-boards-will-soon-be-made/

​इस मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ​तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए। ​नियमों की अनदेखी करने वाले ठेकेदार का भुगतान रोका जाए। ​लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
​अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में किसी बड़े हादसे का इंतजार करता है या समय रहते सुधार के कदम उठाता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

​नेशनल हाईवे निर्माण में बड़ी लापरवाही: शहपुरा बायपास पर बिना 'बेस' तैयार किए बिछाए जा रहे पाइप, बड़े हादसे का खतरा | Khabar Digital | Khabar Digital