पंजाब ज्वेलर्स पर नौकर ने ही किया लाखों के सोने पर हाथ साफ

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पंजाब ज्वेलर्स पर नौकर ने ही किया लाखों के सोने पर हाथ साफ

इंदौर पंजाब ज्वेलर्स : इंदौर एमजी रोड स्थित पंजाब ज्वेलर्स से वहीं पर काम करने वाला नौकर लाखों के मंगलसूत्र चुराकर ले गया। मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एक अन्य जगह भी चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पंजाब ज्वेलर्स के मैनेजर हिमांशु जैन (28) की शिकायत पर पुलिस ने प्रदीप पिता दौलत राम कटारा निवासी भरतपुर राजस्थान के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।

हिमांशु के मुताबिक मेरे द्वारा तिजौरी में से सुबह सामान बेचने के लिए काउंटर पर दिया जाता है और शाम के समय वापसी पर उसे जमा करने के पश्चात मिलान किया जाता है। 12 अक्टूबर की रात 10 बजे के आसपास जब मैंने सोने-चांदी के स्टाक का मिलान किया, तो उसमें से 22 कैरेट की शुद्धता वाले 8 सोने के मंगलसूत्र वजन 25 तोला कम मिला। इसके बाद स्टाक रूम के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो 11 अक्टूबर की रात 9.30 बजे हमारे स्टोर पर काम करने वाला प्रदीप कटारा स्टोक रुम में रखी हुई सोने के आभूषणों की ट्रे में से सोने के मंगलसूत्र को चोरी कर जेब में रखता नजर आ रहा है।

तुकोगंज टीआई जितेंद्र सिंह यादव के मुताबिक मामले में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के पीपल की चाल में रहने वाले कृष्णा वाघमारे (52) के घर से अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गया। पुलिस के मुताबिक घटना 4 अक्टूबर की दोपहर की है। घटना के समय पीड़ित ने ताला-चाबी वाले को बुलाकर अलमारी का लॉक ठीक करवाया था, संभवतः उसने ही चोरी की है। हालांकि मामले में पुलिस आरोपी को तलाश रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

पंजाब ज्वेलर्स पर नौकर ने ही किया लाखों के सोने पर हाथ साफ | Khabar Digital | Khabar Digital