किसलपुरी अस्पताल के कंपाउंडर पर गंभीर आरोप, सक्का में खोल रखी है क्लीनिक

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

किसलपुरी अस्पताल के कंपाउंडर पर गंभीर आरोप, सक्का में खोल रखी है क्लीनिक

डिंडोरी /खबर डिजिटल/ शैलेश नामदेव/ किसलपुरी, डिंडोरी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और जिम्मेदारों के कथित संरक्षण के चलते अमरपुर विकासखंड में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) किसलपुरी में पदस्थ एक सरकारी कंपाउंडर, विभाग के नियमों को ताक पर रखकर पिछले 6 वर्षों से सक्का कस्बे में अवैध क्लीनिक का संचालन कर रहा है।

किसलपुरी में भगवान दास वर्तमान में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत हैं। विभाग ने उन्हें वैक्सीनेशन और ऑक्सीजन प्लांट की देखरेख जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो भगवान दास सरकारी ड्यूटी के समय ही, विशेषकर प्रत्येक बुधवार को सक्का कस्बे में अपनी निजी क्लीनिक खोलकर बैठ जाते हैं। बुधवार को क्षेत्र में लगने वाले हाट-बाजार का फायदा उठाकर वे इलाज के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से मोटी रकम वसूल रहे हैं।


​हैरानी की बात यह है कि आरोपी कंपाउंडर अपनी सरकारी पदस्थापना का उपयोग मरीजों को बरगलाने के लिए करता है। जब भी कोई ग्रामीण इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचता है, तो भगवान दास उन्हें बेहतर उपचार का झांसा देकर अपने निजी क्लीनिक पर आने की सलाह देता है। बिना किसी वैध डिग्री या विशेषज्ञता के, वे गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भारी मात्रा (Heavy Dose) में अंग्रेजी दवाइयां दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।
​विभागीय गलियारों में चर्चा है कि भगवान दास के परिवार की एक बड़े राजनीतिक दल में मजबूत पकड़ है। शायद यही वजह है कि 6 साल बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन ने उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। जहाँ एक ओर प्रशासन 'झोलाछाप' डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाने का दावा करता है, वहीं विभाग के भीतर ही चल रहे इस काले कारोबार पर जिम्मेदारों ने अपनी आँखें मूँद रखी हैं।
​इस पूरे प्रकरण पर अमरपुर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. एस. एस. मरकाम का कहना है कि विभाग ने किसी भी कर्मचारी को निजी प्रैक्टिस की अनुमति नहीं दी है। एलोपैथिक या आयुर्वेदिक प्रैक्टिस के लिए सीएमएचओ (CMHO) कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे स्वयं इस मामले की जांच करेंगे और दोषी पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

किसलपुरी अस्पताल के कंपाउंडर पर गंभीर आरोप, सक्का में खोल रखी है क्लीनिक | Khabar Digital | Khabar Digital