Seoni News: पुलिस कंट्रोल रूम बच्चों ने की जमकर मस्ती… पुलिसकर्मियों ने किया दुलार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Seoni News: पुलिस कंट्रोल रूम बच्चों ने की जमकर मस्ती… पुलिसकर्मियों ने किया दुलार

सिवनी तहसील/राकेश यादव/खबर डिजिटल/ पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “सृजन” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एरमा (कुरई) माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को सिवनी पुलिस कंट्रोल रूम और पुलिस लाइन का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

'सक्षम' कार्यक्रम के प्रतिभागी हुए शामिल
कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे के निर्देशन में आयोजित इस विजिट में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित 'सक्षम' कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यह विद्यार्थी “सक्षम” कार्यक्रम के माध्यम से व्यक्तित्व विकास और जीवन कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

पुलिस प्रणाली के बारे में दी जानकारी
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कंट्रोल रूम में लगे सिवनी जिले के मानचित्र, ऑपरेटर रूम, सीसीटीवी सर्विलेंस सिस्टम, एफएसएल एवं फिंगर प्रिंट शाखा, मीटिंग हॉल, डायल 112 तथा हेल्पलाइन 1090, 1098 और 1930 की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। साथ ही पुलिस लाइन की आर्मोरी शाखा, दिशा लर्निंग सेंटर एवं स्मार्ट क्लास का भी अवलोकन कराया गया, जिससे बच्चों में यूनिफॉर्म सर्विसेज के प्रति उत्साह और प्रेरणा जागृत हुई। निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे ने विद्यार्थियों से करियर संबंधी संवाद करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आवश्यक तैयारी, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bjp-mp-urban-body-elections-training-camp-micro-planning/

'ब्राइटर माइंड' गतिविधि भी कराई
इस दौरान बच्चों की स्मरण शक्ति और एकाग्रता बढ़ाने के लिए 'ब्राइटर माइंड' गतिविधि भी कराई गई, ताकि वे प्राप्त जानकारियों को लंबे समय तक स्मरण रख सकें। दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों से आए इन किशोर बालक-बालिकाओं का पुलिस तंत्र से यह जुड़ाव उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने, अच्छे कार्यों की ओर अग्रसर रहने और गलत गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहा है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत 'सक्षम' कार्यक्रम के ब्लॉक मैनेजर नेत्रपाल कटरे, शासकीय हाई स्कूल एरमा के प्राचार्य आर.के. गरेवाल, ग्राम प्रतिनिधि मयंक तिवारी, 'सक्षम' मास्टर ट्रेनर अनिल राजपूत, शिक्षिका रीना पटले सहित विद्यालय स्टाफ एवं पुलिस विभाग के एएसआई पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र सलामे, आरक्षक नारायण, मुदित टेकाम, वैष्णवी दुबे और मोना मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।

https://www.youtube.com/watch?v=j9yPJ7DcUZA
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Seoni News: पुलिस कंट्रोल रूम बच्चों ने की जमकर मस्ती… पुलिसकर्मियों ने किया दुलार | Khabar Digital | Khabar Digital