Seoni News: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती… श्रद्धा और गरिमा की दिखी झलक

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Seoni News: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती… श्रद्धा और गरिमा की दिखी झलक

केवलारी(सिवनी)/संतोष बन्देवार/खबर डिजिटल/ केवलारी विधानसभा अंतर्गत कान्हीवाडा में भारतीय जनता पार्टी मंडल कान्हीवाडा द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अटल जी के राष्ट्रवादी विचारों, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अटलजी के विचारों पर डाला प्रकाश
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य इन्द्रकुमार जंघेला ने की। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने विचारों की शुचिता और व्यवहार की गरिमा को सदैव सर्वोपरि रखा। उनका संपूर्ण जीवन कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है।”

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/seoni-gau-mata-protection-devars-seva-sansthan-mukesh-sen-lakhan-patel/

क्षेत्रीय कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनाथ साहू, पूर्व मंडल महामंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार श्रीराम ठाकुर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय ठाकुर, वरिष्ठ नेता दिनेश चन्द्रवंशी, कान्हीवाडा नगर अध्यक्ष लखन प्रजापति, किशोरी लाल अवधिया, कन्हैया ठाकुर, अयोध्या प्रसाद साहू, मंडल उपाध्यक्ष विनोज (बब्लू ठाकुर), प्रदीप चौधरी, आशु सूर्यवंशी, विनोद साहू, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री एडवोकेट अंकित साहू, महामंत्री शरद सरोज, कान्हीवाडा बूथ अध्यक्ष देवेंद्र चंदेल, राजेन्द्र चक्रवर्ती, सोनू बन्देवार, घसीटा बन्देवार, राजेश श्रीवास्तव, विनोद बरमैया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारत माता का किया जयघोष
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की कवि हृदयता, ओजस्वी वक्तृत्व कला, राष्ट्र के प्रति समर्पण और सर्वसमावेशी राजनीति को याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अंत में भारत माता एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/seoni-keolari-deo-shivraj-kumre-school-inspection-kanhivada/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Seoni News: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती… श्रद्धा और गरिमा की दिखी झलक | Khabar Digital | Khabar Digital