Barwani News: सेंधवा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Barwani News: सेंधवा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण

बड़वानी/संदीप कुशवाह/खबर डिजिटल/ जिले के सेंधवा शहर के पुराने बस स्टैंड, एबी रोड स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का सोमवार को विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने रिबन काटकर और प्रतिमा से पर्दा हटाकर की। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

समाज को एक सकारात्मक संदेश
राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा लगाकर नगर पालिका ने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव और पूरी परिषद को धन्यवाद दिया। आर्य ने बताया कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान के माध्यम से पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय प्रदान किया, जिससे भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ।

समाज के पिछड़े वर्गों को उचित सम्मान
विधायक मोंटू सोलंकी ने कहा कि संविधान की देन से ही आज हम जनप्रतिनिधि बन सके हैं। उन्होंने बताया कि पहले समाज के पिछड़े वर्गों को उचित सम्मान नहीं मिलता था, छुआछूत और अन्य सामाजिक कुरीतियों के कारण उन्हें समान अवसर नहीं मिलते थे। डॉ. अंबेडकर के संविधान ने इन सभी वर्गों को मुख्यधारा में शामिल करते हुए ऐतिहासिक परिवर्तन लाया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rajgarh-byawara-civil-hospital-sterilization-negligence-protest/

सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम
कार्यक्रम में दीपक शर्मा ने डॉ. अंबेडकर के शिक्षा क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने समाज को शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। डॉ. अंबेडकर ने दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त की, संविधान निर्माण में योगदान दिया और बाद में बौद्ध धर्म अपनाकर समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक बन गए।

आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक
नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके विचारों को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। सीएमओ मधु चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए नगर पालिका परिषद के प्रयास का उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
मंचासीन में नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, जनपद अध्यक्ष लता पटेल, एस वीरा स्वामी, राहुल पवार, राजेंद्र मौर्य, पार्षद कालू सावले सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और अंत में सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-maihar-toll-barrier-assault-bjp-mla-nephew-video-viral/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Barwani News: सेंधवा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण | Khabar Digital | Khabar Digital